पश्चिम बंगाल के घर की लक्ष्मी बनेगी अनाथालय की बेटी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लक्ष्मी को मिला मातापिता का नाम बच्ची को पाकर खुश हुआ दंपती नाथनगर : नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय की बेटी अब पश्चिम बंगाल के घर की लक्ष्मी बनेगी. अनाथालय की बच्ची लक्ष्मी अब बेनाम मां-बाप की बेटी न रही. उसे अब माता-पिता का नाम मिल गया है. पांच माह की बच्ची को पश्चिम […]
विज्ञापन
लक्ष्मी को मिला मातापिता का नाम बच्ची को पाकर खुश हुआ दंपती
नाथनगर : नाथनगर स्थित रामानंदी देवी हिन्दू अनाथालय की बेटी अब पश्चिम बंगाल के घर की लक्ष्मी बनेगी. अनाथालय की बच्ची लक्ष्मी अब बेनाम मां-बाप की बेटी न रही. उसे अब माता-पिता का नाम मिल गया है. पांच माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दंपती ने गोद लिया. दंपती बच्ची को पाकर बेहद खुश नजर आ रहे थे.
अनाथालय के विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की को-ऑर्डिनेटर अनुश्री ने बताया कि आसनसोल वरुण रंजन कर्मकार और काजल कर्मकार ने बच्ची को गोद लेने के लिये दो साल पूर्व कारा चाइल्ड अडॉप्शन वेबसाइट पर ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था. प्रक्रिया पूरी हाेने के बाद अनाथालय से दंपती को बच्ची गोद दिया गया. बच्ची लक्ष्मी एक अक्टूबर 2018 को अनाथालय आई थी. उन्होंने बताया कि वरुण रंजन कर्मकार का आसनसोल में अपना कारोबार है और जबकि पत्नी काजल कर्मकार हाउस वाइफ हैं. मौके पर जिला बाल संरक्षण इकाई की असिस्टेंट डायरेक्टर अर्चना कुमारी, सीपीओ विकास कुमार, को-ऑर्डिनेटर अनुश्री समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










