जगह-जगह शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
जामा मस्जिद, अनाथालय, सुभाष चौक आदि जगहों पर श्रद्धांजलि सभा नाथनगर : आतंकी हमले के तीसरे दिन भी आमलोगों में गुस्सा देखा गया. गलियों, सड़कों, चौराहों से बस एक ही आवाज निकल रही है पाकिस्तान मुर्दाबाद, एक के बदले 10 पाकिस्तानी सिर चाहिए. नाथनगर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा रखी गयी, जिसमें हर वर्ग के लोगों […]
विज्ञापन
जामा मस्जिद, अनाथालय, सुभाष चौक आदि जगहों पर श्रद्धांजलि सभा
आपके शहर में
विज्ञापन
नाथनगर : आतंकी हमले के तीसरे दिन भी आमलोगों में गुस्सा देखा गया. गलियों, सड़कों, चौराहों से बस एक ही आवाज निकल रही है पाकिस्तान मुर्दाबाद, एक के बदले 10 पाकिस्तानी सिर चाहिए. नाथनगर में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा रखी गयी, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा. चंपानगर स्थित जमीअत ओलमा शहर के द्वारा चंपानगर जामा मस्जिद में शनिवार को बैठक की.
अध्यक्षता मौलाना अंसार इस्लाही ने व संचालन साबिर इशाअती ने किया. दो मिनट का मौन रख अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल जवानों की सेहत व शिफा के लिए अल्लाह से दुआ की. रामानंदी देवी हिंदू अनाथालय में अनाथालय के सदस्यों, कर्मचारियों व बच्चों ने पुष्पांजलि के साथ नम आंखों से 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी.
मौके पर शारजानंद मिश्र, सुनील बुधिया, ओमप्रकाश मोदी, उमेश प्रसाद, शिव शंकर सिन्हा, अश्विनी खटोड़, विनोद सिन्हा, कुमारी अनुश्री, दीपराज, शुभम, शिवम सहित सभी कर्मचारी व अनाथालय के बच्चे मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन