अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा बाजार

Updated at : 08 Feb 2019 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा बाजार

किसानों को सुविधा. बाजार समिति में टर्मिनल लगाकर करायेंगे रेट को डिस्प्ले कृषि मंत्री ने उत्कृष्ट किसानों व कृषक हित समूह को पुरस्कार वितरण करने के क्रम में कहा भागलपुर : प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार दिया जायेगा. इसके लिए 54 बाजार समिति में टर्मिनल लगाकर रेट को डिस्प्ले करेंगे. देश के किसान बाजार […]

विज्ञापन

किसानों को सुविधा. बाजार समिति में टर्मिनल लगाकर करायेंगे रेट को डिस्प्ले

कृषि मंत्री ने उत्कृष्ट किसानों व कृषक हित समूह को पुरस्कार वितरण करने के क्रम में कहा

भागलपुर : प्रदेश के किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार दिया जायेगा. इसके लिए 54 बाजार समिति में टर्मिनल लगाकर रेट को डिस्प्ले करेंगे. देश के किसान बाजार की एक दूसरे जगह जानकारी नहीं रहती है. इससे उनके उत्पादित चीजों की सही कीमत नहीं मालूम हो पाती है. पूरे देश-दुनिया में कौन सी चीज का रेट कहां है, इसकी जानकारी मिल जायेगी.
तब यहां के किसानों को बाजार उपलब्ध कराने में सुविधा होगी. हवाई मार्ग से फल व सब्जी विदेश में निर्यात किये जायेंगे. उक्त बातें कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने जिला कृषि कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय उद्यान प्रतियोगिता कार्यक्रम सह उद्यम आधारित किसान हित समूह एवं कृषि यांत्रीकरण मेला के समापन पर उत्कृष्ट किसानों को पुरस्कृत करते हुए कहीं.
आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 38 जिलों में अलग-अलग फसल हैं. कलस्टर में खेती की जायेगी. पैकेजिंग व अन्य सुविधा दी जायेगी. माल बचेगा तो प्रसंस्करण की सुविधा को विकसित किया जायेगा. कृषि रोडमैप की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 2017 में जो कृषि रोड मैप लाये हैं, इसमें जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. दरअसल रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल वाले फसल की मांग विदेश में नहीं होती. जैविक विधि से उपजाये गये फसल का निर्यात विदेशों में कर सकेंगे. आगे उन्होंने खेतों के अवशेष को नहीं जलाने की अपील की और इसके हानि से अवगत कराया. संयुक्त कृषि निदेशक शंकर कुमार चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी पूनम कुमारी, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक अजय कुमार सिंह, पाैधा संरक्षण के सहायक निदेशक रवींद्र कुमार, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभय वर्मन आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन आत्मा के प्रभात कुमार सिंह ने किया.
पपीता में गुंजेश, गाजर में नंदकिशोर, फूलगोभी में रामवृक्ष व ओल में चंचला देवी पुरस्कृत : कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने उद्यान प्रतियोगिता में अव्वल किसानों को पुरस्कृत किया. इसमें जिले में पपीता उत्पादन में प्रथम गुंजेश, गाजर में नंदकिशोर, फूलगोभी में रामवृक्ष, ओल में चंचला देवी, कद्दू व नेनूआ के लिए आरती देवी, लंबा कद्दू के लिए वेदव्यास, लंबा बैगन के लिए वृंदा देवी, गोल बैगन के लिए हरिकिशोर मंडल, करेली के लिए भृगुनाथ दास, स्ट्राबेरी के लिए विकास मंडल, सीम के लिए आरती देवी, खीरा के लिए रामजीवन, सफेद मुशली के लिए इंजीनियर नीतीश नंदी, मैंगो मैन अशोक चौधरी, पपाया मैन रंगरा के उमेश मंडल को अपने हाथों से पुरस्कृत किया. इसके अलावा अन्य फल व सब्जी के उत्कृष्ट उत्पादन के लिए 97 किसानों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया. इसी दौरान सुभाष चाौधरी, महिला कृषक पुष्पा देवी, मृगेंद्र कुमार सिंह आदि को भी सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन