भागलपुर : सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास 9 फरवरी को

Updated at : 06 Feb 2019 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर  :  सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास 9 फरवरी को

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रस्तावित साॅफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास 9 फरवरी को होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी शरीक होंगे. इसके अलावा राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया, सचिव अजय प्रकाश सावनी और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के डायरेक्टर […]

विज्ञापन

भागलपुर : भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में प्रस्तावित साॅफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क का शिलान्यास 9 फरवरी को होगा. शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रोनिक्स व इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी शरीक होंगे.

इसके अलावा राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया, सचिव अजय प्रकाश सावनी और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया के डायरेक्टर जेनेरल डॉ ओंकार राय भी भागलपुर आयेंगे. योजना के लिए दो एकड़ जमीन चिह्नित की गयी है. शिलान्यास समारोह टाउन हॉल में आयोजित होगा.
स्टार्ट अप को बढ़ावा देगा सॉफ्टवेयर पार्क
सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया संस्थान की ओर से सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया का निर्माण होगा. पार्क से आइटी, इलेक्ट्रोनिक्स डिवाइस मैन्यूफेक्चरिंग व लघु उद्यम को बढ़ावा मिलेगा. यहां पर एडवांस सॉफ्टवेयर का भी निर्माण होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन