सुलतानगंज : सूमो ने बच्चे को कुचला, ग्रमीणों ने गाड़ी मालिक के घर किया हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुलतानगंज : थाना क्षेत्र के शाहाबाद-कटहरा मुख्य मार्ग पर गंगटी गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक घास लदी सूमो वाहन ने गंगटी निवासी शेखर दास के एक साल के बेटे पृथ्वी राज को कुचल दिया. परिजन उसे अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे से बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने […]
विज्ञापन
सुलतानगंज : थाना क्षेत्र के शाहाबाद-कटहरा मुख्य मार्ग पर गंगटी गांव के पास गुरुवार की दोपहर एक घास लदी सूमो वाहन ने गंगटी निवासी शेखर दास के एक साल के बेटे पृथ्वी राज को कुचल दिया. परिजन उसे अस्पताल ले गये, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसे से बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन के चालक कटहरा निवासी शैलेश यादव को पीटकर बेहोश कर दिया और वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके बाद लोगों ने वाहन मालिक हरिशंकर दुबे के घर पर हमला कर दिया. वहां भी मारपीट और तोड़फाेड़ की. बाद में चालक किसी तरह भीड़ से खुद को बचा कर निकला.
लोगों का आरोप शराब के नशे में था चालक
लोगों का आरोप था कि चालक शराब के नशे में था. गांव में प्रवेश करने के बाद भी वह काफी तेजी से गाड़ी चला रहा था. गाड़ी पर घास लाद कर वह गंगटी गांव लौट रहा था.
पुलिस के समझाने पर शांत हुए लोग, वाहन मालिक ने मुआवजा देने का दिया भरोसा
सूचना मिलने पर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग उग्र हो गये. हालात की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर एसके सिंह ने अकबरनगर, बाथ व शाहकुंड थाने से भी पुलिस को बुला लिया. इसके बाद लोग शांत हुए. मृत बच्चे के परिजन ओर ग्रामीण वाहन चालक को गिरफ्तार करने और 10 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. इंस्पेक्टर ने लोगों को समझा कर शांत कराया और शव को कब्जे में ले लिया. बाद में दोनों पक्ष आपस में समझौता करने में जुट गये.
वाहन के मालिक ने मृतक के परिजनों को हरसंभव सहायता देने की बात कही. मौके पर इंस्पेक्टर के साथ दारोगा अरुण सिंह, अनिल सिंह, पूर्णेंदु कुमार, भोला प्रसाद सिंह, अकबरनगर थानाध्यक्ष मो नसीम खां, बाथ थानाध्यक्ष अमित कुमार, शाहकुंड थानाध्यक्ष और पुलिस जवान थे. मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार व भाजयुमो नेता अरविंद कुमार ने भी लोगों को शांत कराने में सहयोग किया.
इलाज में देरी करने का आरोप लगा अस्पताल में भी किया हंगामा
हादसे के बाद परिजन बच्चे को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे. इलाज में देरी करने का आरोप लगा परिजनों और ग्रामीणों ने वहां भी जमकर हंगामा किया. परिजन ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने इलाज करने में तत्परता नहीं दिखायी. जब बच्चे की मौत हो गयी तब उसे मायागंज अस्पताल ले जाने के को कहने लगे. हंगामे के कारण अस्पताल में अफरातफरी मच गयी. डॉक्टर ने लोगों को समझाते हुए बताया कि बच्चे की मौत पहले ही हो गयी थी. इसके बाद परिजन ने शव को लेकर आये थे.
चालक की लापरवाही से पहले भी हुए हैं हादसे
मृत बालक की मां का रो रो कर बुरा हाल है. वह बार-बार बेहोश हो रही थी. उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया. घर में कोहराम मच गया है. मृतक के चाचा संजय दास ने बताया कि वाहन का चालक दबंगई दिखाता है. उसकी हरकत के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं. ग्रामीणों ने कई बार उसे समझाया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ. अंतत: इसकी लापरवाही ने बच्चे की जान ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










