छात्र संघ चुनाव : मतगणना के दौरान छात्रों ने मचाया उत्‍पात, प्राचार्य को बनाया बंधक

Updated:
विज्ञापन

नवगछिया : जीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान राजद समर्थित छात्रों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा को बंधक बना लिया. विवाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ कुमार के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद शुरू हुआ. मतगणना होने के बाद राजद प्रत्याशियों ने पुन: अध्यक्ष पद पर मतगणना […]

विज्ञापन

नवगछिया : जीबी कॉलेज में मतगणना के दौरान राजद समर्थित छात्रों ने जमकर हंगामा किया. इस दौरान प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिन्हा को बंधक बना लिया. विवाद अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के सौरभ कुमार के निर्वाचित होने की घोषणा के बाद शुरू हुआ. मतगणना होने के बाद राजद प्रत्याशियों ने पुन: अध्यक्ष पद पर मतगणना करने को लेकर दबाव बनाना शुरू कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
करीब तीन बार अध्यक्ष पद पर फिर से मतगणना करायी गयी. अंतिम बार करीब 4:30 बजे एबीवीपी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित हुए सौरव कुमार को प्रमाण पत्र देने की बारी आयी तो राजद समर्थक एक बार फिर से मतगणना कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. प्राचार्य डॉ अशोक सिन्हा के कहने पर उन्होंने आवेदन दिया और पुनः मतगणना करायी.
समर्थक मतपत्र पर नाम गलत छपे होने की बात को लेकर फिर हंगामा करने लगे और अध्यक्ष पद का चुनाव फिर से कराने की मांग करने लगे. लेकिन, विश्वविद्यालय द्वारा जारी गाइडलाइन के आधार पर सौरभ कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित करते हुए प्राचार्य ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया. इसके बाद राजद प्रत्याशी मतगणना हॉल से बाहर निकलकर समर्थकों के साथ महाविद्यालय परिसर में धरना पर बैठ गये और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.
इस दौरान राजद समर्थकों ने प्राचार्य को बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर मुख्यालय डीएसपी अंसार अहमद व नवगछिया थाना प्रभारी लाल बहादुर दल बल के साथ पहुंचे. उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की. शाम 6:30 बजे तक छात्र कॉलेज परिसर में डटे रहे. प्राचार्य डॉ अशोक सिन्हा के कहने पर लिखित आवेदन देते हुए पुनः मतगणना करायी गयी. पूरे मामले से विश्वविद्यालय को अवगत कराने और वहां से आदेश प्राप्त करने के आश्वासन पर छात्र शांत हुए.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन