भागालपुर : दुर्गाबाड़ी में बेटी बचाने का दिया जायेगा संदेश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2018 9:21 AM

विज्ञापन

दीपक राव भागलपुर : आर्य प्रचारिणी सभा व भागलपुर दुर्गाबाड़ी की ओर से मशाकचक स्थित दुर्गाबाड़ी में इस बार शारदीय दुर्गा पूजा में दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि को बढ़ावा दिया जायेगा. राजशाही स्वरूप में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें बंगाल की चर्चित शैली जेमिनी राय और टेराकोटा शिल्प की […]

विज्ञापन

दीपक राव

भागलपुर : आर्य प्रचारिणी सभा व भागलपुर दुर्गाबाड़ी की ओर से मशाकचक स्थित दुर्गाबाड़ी में इस बार शारदीय दुर्गा पूजा में दहेज उन्मूलन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आदि को बढ़ावा दिया जायेगा. राजशाही स्वरूप में पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. इसमें बंगाल की चर्चित शैली जेमिनी राय और टेराकोटा शिल्प की झलक मिलेगी. पंडाल सजाने व मूर्ति निर्माण का काम आखिरी चरण में है.

सजावट में आर्टिफिशियल को बाय-बाय, इकोफ्रेंडली को बढ़ावा

दुर्गाबाड़ी में इस बार आर्टिफिशियल फूल को बाय-बाय कह कर ऑरिजनल फूल से सजावट की जायेगी. सारे फूल कोलकाता से आयेंगे. प्रत्येक दिन अलग-अलग फूल होंगे. इससे दुर्गाबाड़ी परिसर में फूलों की महक फैलती रहेगी. प्रतिमा का निर्माण बंगाल के मूर्तिकार तरुण पाल कर रहे हैं. प्रतिमा को सजाने में भी इकोफ्रेंडली रंग का प्रयोग किया जा रहा है.

शास्त्रीय, रवींद्र संगीत व म्यूजिकल नाइट से सजेगी महफिल

दुर्गाबाड़ी में छठी से नौवीं पूजा तक सांस्कृतिक आयोजन की धूम होगी. छठी पूजा के दिन उद्घाटन समारोह पर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. सप्तमी पूजन पर कोलकाता की सतरूपा मुखर्जी, चिरंतन मुखर्जी अपनी गायकी से महफिल सजायेंगे, अष्टमी के दिन म्यूजिकल नाइट, नौवीं के दिन दिल्ली के गायक कौशिक शास्त्रीय संगीत प्रस्तुत करेंगे. इस दौरान रवींद्र संगीत, फिल्मी गीत आदि की भी प्रस्तुति होगी.

केरल का दक्षिणेश्वर मंदिर दिखेगा आदमपुर में

भागालपुर : आदमपुर चौक स्थित दुर्गा स्थान में 1964 से लगातार मां दुर्गा की पूजा हो रही है. बूढ़ानाथ मंदिर के पंडित बैद्यनाथ झा वैदिक विधि-विधान से पूजन कराते हैं. इस बार केरल के दक्षिणेश्वर मंदिर के स्वरूप का पंडाल सजाया जा रहा है.

तीन वर्षों से मिल रहा है पुरस्कार. सचिव राकेश कुमार दुबे ने बताया कि चंदन डेकोरेटर्स के संचालन में मालदा के शब्बू शेख व 12 कलाकार 20 दिनों से पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं. मूर्ति कला के जानकार विजय गुप्ता 10 वर्षों से प्रतिमा निर्माण कर रहे हैं. राकेश दुबे ने बताया कि तीन वर्षों से लगातार पूजा पंडाल व प्रतिमा की रूप सज्जा पर द्वितीय पुरस्कार मिल रहा है.

अष्टमी, नवमी व दशमी को अलग-अलग भोग. अष्टमी पूजा को पुलाव का भोग लगाया जायेगा. नवमी को खिचड़ी का तो दशमी को दही-चूड़ा का भोग लगाया जायेगा. पूजन वैदिक विधि-विधान से होगा.

प्रो आनंद अध्यक्ष, राकेश सचिव. आदमपुर दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष प्रो आनंद मिश्रा, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सचिव राकेश कुमार दुबे, कोषाध्यक्ष निरुपम भारती, रूपेश सिंह बनाये गये. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में मनोज मंडल, राजेश साह, सुनील हरि, मनीष मंडल, घनश्याम पासवान, गुड्डू जायसवाल शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन