ePaper

नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी नहीं हुई माइकिंग

Updated at : 03 Oct 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी नहीं हुई माइकिंग

भागलपुर : शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने का लेकर नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा के निर्देश के बाद भी सोमवार को पॉलीथिन पर रोक को लेकर माइकिंग का काम शुरू नहीं किया गया. सोमवार से माइकिंग का काम होना था. यह माइकिंग का काम एक सप्ताह तक होना था. माइकिंग के बाद पॉलीथिन के […]

विज्ञापन
भागलपुर : शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने का लेकर नगर आयुक्त श्याम बिहारी मीणा के निर्देश के बाद भी सोमवार को पॉलीथिन पर रोक को लेकर माइकिंग का काम शुरू नहीं किया गया. सोमवार से माइकिंग का काम होना था. यह माइकिंग का काम एक सप्ताह तक होना था. माइकिंग के बाद पॉलीथिन के उपयोग करने वाले को जुर्माना लगाना था.
जुर्माना को लेकर एक टीम का गठन करना था, लेकिन टीम का भी गठन नहीं किया गया है. जबकि सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा सभी जिले को निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने जिले में पॉलीथिन पर रोक लगाये. विभाग के निर्देश के बाद नगर आयुक्त ने पूरे शहर में पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए कई निर्देश जारी किये, लेकिन उसपर अमल होने में देरी हो रही है. वहीं सरकार के निर्देश के बाद शहर में पॉलीथिन का उपयोग कम होने लगा है. जो लोग हरी सब्जी भी पॉलीथिन में ले जाते थे अब बहुत लोग कपड़े का झोला लेकर आ रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन