12 और लोगों को मिले कियोस्क

सिटी में बने वेंडिंग जोन के बचे हुए कियोस्क के आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से शुरू की गयी.
वरीय संवाददाता, भागलपुर सिटी में बने वेंडिंग जोन के बचे हुए कियोस्क के आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को स्मार्ट सिटी कंपनी की ओर से शुरू की गयी. टेंडर कमेटी ने जांच के आधार पर 12 कियोस्क के आवेदनों पर मुहर लगायी है. दरअसल, 20 खाली कियोस्क के लिए 12 आवेदन ही प्राप्त हुए थे, जिसमें लाजपत पार्क के लिए चार और मोक्षदा के लिए आठ आवेदन मिले हैं. स्मार्ट सिटी कंपनी वेंडिंग जोन के करीब 20 कियोस्क का आवंटन नहीं कर सकी थी. लंबे समय से यह खाली था. उन्हें 59 कियोस्क आवंटित करना था, जिसमें 39 कियोस्क ही आवंटित कर सका था. इधर, अभी अब लाजपत पार्क स्थित आठ कियोस्क खाली रह गया है. बताया जाता है कि आवेदन के आधार पर इसके आवंटन के लिए भी जल्द ही प्रक्रिया अपनायी जायेगी. महादेव तालाब के पास प्याऊ के मोटर को बदला, पानी का फ्लाे बढ़ा महादेव तालाब के पास प्याऊ के मोटर को बदल दिया गया है. मोटर बदलने के साथ जलापूर्ति की समस्या दूर हो गयी है और पानी का फ्लाे बढ़ गया है. लाेगाें की शिकायत के बाद जलकल शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने टीम काे भेजकर चेक कराया था. पता चला था कि वहां एक एचपी का माेटर लगा है. इसके बढ़ाने पर पानी का प्रेशर बढ़ जायेगा. इसके बाद वहां 1.5 एचपी का माेटर लगाया गया, ताे आपूर्ति में सुधार हुआ. वहीं, बूढ़ानाथ इलाके में जलापूर्ति की समस्या काे दूर कर लिया गया है. वहां बाेरिंग से पानी आपूर्ति हाे रही है. इधर, वार्ड 16 के जगरनाथ सूड़ी लेन में पानी का फ्लाे सही नहीं आने की शिकायत पर निगम की टीम ने जांच की, तो टंकी के पास वाले पाइप में प्रेशर सही है, लेकिन किस वजह से लाेगाें के घराें तक पानी नहीं जा रहा है, यह पता नहीं चल सका है. पार्षद अमृता कुमारी ने शिकायत कर नगर आयुक्त से कहा कि इसका निदान हो. वहीं, रिकाबगंज पासवान टाेला के पास एक पुलिया का निर्माण करवा दिया गया था, उसके नीचे पाइप व पुलिया के बीच छह इंच का ही अंतर है. लीकेज हाे चुके पाइप काे ठीक करने के लिए पुलिया काे ताेड़ना हाेगा. इसके लिए याेजना शाखा काे जलकल शाखा प्रभारी ने पत्र लिखकर कहा है कि इसका विकल्प तैयार करें. पुलिया तोड़ा जायेगा, तभी यहां की दिक्कत दूर हो सकेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




