प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा आज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया पूजा स्थलों का भ्रमण भागलपुर : शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित माता विषहरी व सती बिहुला की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा. शोभायात्रा मार्ग में मेला लगेगा. इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विसर्जन शोभा यात्रा का संचालन […]
विज्ञापन
मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति के पदाधिकारियों ने किया पूजा स्थलों का भ्रमण
आपके शहर में
विज्ञापन
भागलपुर : शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित माता विषहरी व सती बिहुला की स्थापित प्रतिमा का विसर्जन रविवार को किया जायेगा. शोभायात्रा मार्ग में मेला लगेगा. इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. विसर्जन शोभा यात्रा का संचालन मनसा विषहरी महारानी केंद्रीय पूजा समिति करेगी. तैयारी के क्रम में ही शनिवार को केंद्रीय पूजा समिति के अध्यक्ष भोला मंडल, उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र, कार्यालय मंत्री प्रदीप कुमार, महामंत्री शशि शंकर राय ने विभिन्न प्रतिमा स्थलों का भ्रमण किया और स्थानीय पदाधिकारियों से विसर्जन शोभायात्रा की तैयारी पर चर्चा की. विसर्जन शोभायात्रा मार्ग शोभायात्रा भागलपुर स्टेशन चौक से शुरू हो कर सूजागंज बाजार, खलीफाबाग चौक, कोतवाली चौक, नयाबाजार चौक, जोगसर दीपनगर, आदमपुर, छोटी खंजरपुर, बड़ी खंजरपुर होते हुए मुसहरी विसर्जन घाट पहुंचेगी. जहां पर प्रतिमा का विसर्जन बारी-बारी से किया जायेगा.
केंद्रीय समिति उपाध्यक्ष श्यामल किशोर मिश्र एवं प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रात: नौ बजे प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकलेगी. इससे पहले स्टेशन चौक पर महाआरती होगी. सबसे आगे परबत्ती की प्रतिमा होगी. विसर्जन शोभायात्रा की निगरानी के लिए केंद्रीय समिति का स्टॉल स्टेशन चौक एवं मुसहरी घाट पर लगाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन