नगर निगम कार्यालय में आपस में भिड़े निगम कर्मी

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : निगम के कार्यालय समय में गुरुवार को निगम के तीन कर्मी किसी बात पर आपस में भिड़ गये. मारपीट की घटना दो महिला कर्मी और एक पुरुष कर्मी के बीच हुई. इस मामले को अनुशासन हीनता मानते हुए नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी शंकराचार्य उपाध्यक्ष को निलंबित […]

विज्ञापन
भागलपुर : निगम के कार्यालय समय में गुरुवार को निगम के तीन कर्मी किसी बात पर आपस में भिड़ गये. मारपीट की घटना दो महिला कर्मी और एक पुरुष कर्मी के बीच हुई. इस मामले को अनुशासन हीनता मानते हुए नगर आयुक्त ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी शंकराचार्य उपाध्यक्ष को निलंबित कर दिया. वहीं अनुसेवक रुना देवी को कारण बताओ नोटिस दिया है. जबकि, सहायक नीलम सिन्हा पर जांच हो रही है. दोषी पाये जाने पर इनके खिलाफ कार्रवाई होगी.
नगर आयुक्त ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि मामले में शंकराचार्य उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया हे. वहीं रुना देवी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. वहीं कर्मी नीलम सिन्हा पर जांच चल रही है. इस मामले में नगर आयुक्त घंटों तक मामले की जांच की. वहीं निगम सूत्रों की माने तो शंकराचार्य पर कानूनी कार्रवाई भी जायेगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन