नाथनगर : अवैध बालू के खिलाफ छापेमारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पूर्व मुखिया हीरू खान करवा रहा था खनन, केस दर्ज नाथनगर : स्थानीय पुलिस की शिकायत पर गुरुवार को सिटी डीएसपी राजवंश सिंह व खनन पदाधिकारी खुद अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने निकले. गुप्त सूचना पर पुलिस और खनन की टीम ने कुमरथ चांई चोला स्थित बगीचे में छापेमारी की. इस दौरान बगीचे में […]
विज्ञापन
पूर्व मुखिया हीरू खान करवा रहा था खनन, केस दर्ज
नाथनगर : स्थानीय पुलिस की शिकायत पर गुरुवार को सिटी डीएसपी राजवंश सिंह व खनन पदाधिकारी खुद अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने निकले. गुप्त सूचना पर पुलिस और खनन की टीम ने कुमरथ चांई चोला स्थित बगीचे में छापेमारी की. इस दौरान बगीचे में अवैध बालू का गड्ढा पाया गया.
टीम को देख कर सभी लोग भाग खड़े हुए. स्थानीय लोगों ने विशनरामपुर के पूर्व मुखिया हीरू खान व अफसर इमाम द्वारा अवैध खनन करने की बात पुलिस को बतायी. कजरैली थानाप्रभारी कौशल भारती ने बताया कि लोगों द्वारा लगातार बालू चोरी की शिकायत पुलिस को मिल रही थी, जिसे रोकने के लिए कार्रवाई की गयी. बालू माफिया बगीचा मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
पुलिस पर हमला करने का आरोपित हीरू खान फिर चर्चा में. विशनरामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हीरु खान का मनोबल चरम पर है. हीरू को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं सकी है. गुरुवार को अवैध खनन मामले में एक बार फिर वह चर्चा में आ गया. उस पर खनन विभाग ने अवैध खनन का केस दर्ज कर किया है.
खनन विभाग ने जांच के दौरान पकड़े चार ट्रक.
खनन विभाग की टीम ने कजरैली इलाके में ओवरलोडिंग व बिना चालान वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चला चार ट्रक पकड़ा. चालक चालान नहीं दिखाये
जांच में कुछ ट्रक ओवरलोड के शक पर पकड़ा गया है और कुछ ट्रक चालकों ने चालान नहीं दिखा पाये, सभी को जब्त किया गया है.
कजरैली इलाके में अवैध बालू कारोबार की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गयी. कुछ लोगों को चिह्नित किया गया है, जिस पर केस दर्ज होगा.
राजवंश सिंह, सिटी डीएसपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन