डीन के निर्देश, इंटरनल कॉपी का पुनर्मूल्यांकन आज से

Updated at : 19 Jul 2018 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
डीन के निर्देश, इंटरनल कॉपी का पुनर्मूल्यांकन आज से

भागलपुर : टीएमबीयू के पीजी हिंदी विभाग के सत्र 2014-16 के सेमेस्टर चार के इंटरनल परीक्षा की कॉपी की फिर से मूल्यांकन गुरुवार से शुरू होगी. मानविकी डीन ने कॉपी मूल्यांकन के लिए विभागीय जांच कमेटी को निर्देश दिया है. सेमिनार की तिथि अभी तय नहीं की गयी है. जांच कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद […]

विज्ञापन
भागलपुर : टीएमबीयू के पीजी हिंदी विभाग के सत्र 2014-16 के सेमेस्टर चार के इंटरनल परीक्षा की कॉपी की फिर से मूल्यांकन गुरुवार से शुरू होगी. मानविकी डीन ने कॉपी मूल्यांकन के लिए विभागीय जांच कमेटी को निर्देश दिया है. सेमिनार की तिथि अभी तय नहीं की गयी है. जांच कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद कुमार ने कहा कि संबंधित विषय के शिक्षक गुरुवार से उन कॉपी की जांच शुरू करेंगे. पिछले तीन दिनों से चल रहा ड्रामा बुधवार को शांत रहा.
डीएसडब्ल्यू से मिलने पहुंचे इंटरनल के छात्र
इंटरनल परीक्षा में 30 में 30 नंबर प्राप्त करने वाले छात्र प्रीतम कुमार, अनामिका व दो और छात्राएं मामले को लेकर बुधवार को डीएसडब्ल्यू से मिलने पहुंची थी, लेकिन डीएसडब्ल्यू के व्यस्त रहने से नहीं मिल पाये. उन्होंने बताया कि पुन: मूल्यांकन का समर्थन करते हैं. अगर किसी को शक है, तो उसका निदान भी होना चाहिये. क्योंकि हम लोगों ने सही-सही लिखा है. इसलिए हमें किसी भी तरह का भय नहीं है. बस दुख इस बात की है कि जिस तरह से जांच कमेटी के सदस्यों ने कॉपियों को सार्वजनिक किया था, वह दुखद है. मूल्यांकन हमारे विभाग के द्वारा किया गया है. मैं उससे संतुष्ट हूं.
कॉपी के पुन: मूल्यांकन के लिए निर्देश दिया
मानविकी डीन प्रो इरा घोषाल ने बताया कि इंटरनल परीक्षा की कॉपी का पुन:मूल्यांकन कराया जायेगा. हिंदी विभाग जांच कमेटी को निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि इंटरनल कॉपी को खुद जांच की. काॅपी में ओवर राइटिंग है. अंक भी बढ़ाया व घटाया गया है. रिपोर्ट तैयार कर विवि प्रशासन को सौंप दी जायेगी.
क्या था मामला : विभाग के छात्र-छात्राओं ने 13 जुलाई को विवि पहुंच कर विवि अधिकारी से आग्रह किया था कि इंटरनल परीक्षा में दिये गये अंक में धांधली हुई है. छात्र असीम कुमार सहित दूसरे छात्रों का आरोप था कि इंटरनल परीक्षा में विभाग के नजदीकी रहे छात्रों को 30 नंबर दिया गया है. उस कॉपी व सारे छात्रों की कॉपी की जांच की जाये.
सही लिखने पर ही मिलेंगे अंक
जांच कमेटी के सदस्य डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि इंटरनल परीक्षा में सही वर्तनी, अनुवाद आदि लिखने पर ही अंक दिये जायेंगे. पूर्व में विभाग की उदारवादी से छात्रों को जितने नंबर आने चाहिये, उससे ज्यादा नंबर दिया गया था. मामला काफी बढ़ गया है, इसलिए कॉपी को सावधानी पूर्वक पुन:मूल्यांकन किया जायेगा. किसी छात्र को इसके बाद भी परेशानी होती है, तो संबंधित विषय के शिक्षक से मिलेंगे. उन्होंने बताया कि सेमिनार भी कराया जायेगा. इसके लिए तिथि तय कर घोषणा कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन