चलती ट्रेन से उतरने के चक्कर में एक व्यक्ति का पैर कटा
भागलपुर : भागलपुर स्टेशन के इस्ट पैनल के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति का पैर कट गया. हादसे के शिकार हुये व्यक्ति गुड़हट्टा चौक के पवन कुमार गुप्ता हैं. उनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है. रेल पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति […]
भागलपुर : भागलपुर स्टेशन के इस्ट पैनल के पास शुक्रवार शाम करीब चार बजे चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति का पैर कट गया. हादसे के शिकार हुये व्यक्ति गुड़हट्टा चौक के पवन कुमार गुप्ता हैं. उनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में चल रहा है. रेल पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति गलती से भागलपुर-बांका पैसेंजर ट्रेन में चढ़ गये. इस्ट पैनेल के पास जब ट्रेन पहुंची, तो दूसरे यात्रियों से पूछने पर उन्हें पता चला कि वह गलत ट्रेन पर चढ़ गया है. तबतक ट्रेन रफ्तार पकड़ ली थी. फिर भी आनन-फानन में उतरने की कोशिश की. इस क्रम में वह ट्रेन की चपेट में आ गये. सूचना मिलने पर तुरंत रेल पुलिस ने उठा कर उनको मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए