सर्वाइकल स्पाइनल का हुआ सफल ऑपरेशन

Updated:
विज्ञापन

भागलपुर : सर्वाइकल स्पाइनल काेड कंप्रेशन का शहर में पहला सफल ऑपरेशन ग्लोकल हाॅस्पिटल में किया गया. 21 वर्षीय युवक की गर्दन की हड्डी टूट गयी थी. इस वजह से वह न तो चल पा रहा था और न ही बात कर पा रहा था. शरीर के एक तरफ का भाग धीरे-धीरे काम करना बंद […]

विज्ञापन
भागलपुर : सर्वाइकल स्पाइनल काेड कंप्रेशन का शहर में पहला सफल ऑपरेशन ग्लोकल हाॅस्पिटल में किया गया. 21 वर्षीय युवक की गर्दन की हड्डी टूट गयी थी. इस वजह से वह न तो चल पा रहा था और न ही बात कर पा रहा था. शरीर के एक तरफ का भाग धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया था. जिसके बाद वह ग्लोकल अस्पताल आया. यहां के चिकित्सकों ने इसे एक चुनौती के रूप में लिया.
जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने करीब एक घंटे से ज्यादा वक्त तक मरीज का ऑपरेशन किया . एक घंटे के बाद ही मरीज की स्थिति में सुधार आरंभ हो गया. इसका हाथ-पांव धीरे-धीरे काम करना आरंभ कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने इस सफलता के लिए सभी चिकित्सकों को बधाई दी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन