बाढ़ सुरक्षा की तैयारी पूरा करने का निर्देश, अनुपस्थिति पर होगी सख्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2018 5:48 AM
विज्ञापन
बांका/भागलपुर : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव चंचल कुमार ने आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ व सुखाड़ को लेकर पूर्व की तैयारी पर बांका व भागलपुर जिला के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान प्रधान सचिव ने दोनों जिला के जिलाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बाढ़ व […]
विज्ञापन
बांका/भागलपुर : मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सह प्रभारी सचिव चंचल कुमार ने आपदा प्रबंधन के तहत बाढ़ व सुखाड़ को लेकर पूर्व की तैयारी पर बांका व भागलपुर जिला के पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान प्रधान सचिव ने दोनों जिला के जिलाधिकारी सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारियों से बाढ़ व सुखाड़ की पूर्व तैयारी की जानकारी ली.
समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव ने आपदा प्रबंधन के द्वारा जारी मानव संसाधन प्रक्रिया पर विशेष बल दिया. प्रधान सचिव ने कहा कि भागलपुर व बांका की कुल आबादी 55 लाख के करीब है और इसके लिये करीब 200 अफसर हैं. इस टीम को ही आपदा में तालमेल के साथ काम करना है. बाढ़ में कोई पदाधिकारी, कर्मी अनुपस्थित होंगे तो उनपर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत सीधी कार्रवाई होगी. किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी. अभी से ही नाजुक तटबंधों की मरम्मती की किये जाने की आवश्यकता है.
खास यह भी कि सिंचाई विभाग, सड़क नर्मिाण, स्वास्थ्य, पीएचईडी व फ्लड नियंत्रण आदि विभागों के सभी कर्मियों को हरहाल में मुख्यालय में मौजूद रहना जरूरी है, एवं संभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर आम जनों की क्षति को कम किया जा सके. जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन के वर्षापात का आंकड़ों का प्रेषण विभाग के वेबसाइट पर की जा रही है. सुखाड़ के बारे में कहा गया कि यहां पर ऐसी स्थिति नहीं है.
मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, डीएम प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, बांका डीएम कुंदन कुमार, एसपी चंदन कुमार कुशवाहा, नवगछिया एसपी निधि रानी, बांका डीडीसी अभिलाषा कुमारी शर्मा, बांका एडीएम कन्हैया लाल श्रीवास्तव व ओएसडी डा.राकेश कुमार, भागलपुर के आपदा के वरीय प्रभारी एडीएम हरिशंकर प्रसाद सहित सभी विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद थे.
शिविर में रखे हर छोटी से बड़ी सुविधा: प्रधान सचिव ने डीएम को शिविर में जेनरेटर, पेट्रोमैक्स, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, शौचालय, शेड प्लास्टिक सहित मवेशी की चारा उपलब्धता पर भी बल दिया. इस संबंध में जिला पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि मवेशी को बारिश के पूर्व शिविर लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है, जो आगामी 6 जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा.
वहीं चारा खरीद के लिए टेंडर की प्रक्रिया की जा रही है. जिलास्तरीय कमेटी के द्वारा चारा का दर तय निर्धारित होने के बाद टेंडर की प्रक्रिया को आगामी पांच जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा. प्रधान सचिव ने बाढ़ व आपदा के समय मृत पशुओं को जमीन के अंदर सही तरीके से दफनाने की बात कही, ताकि वायु व आसपास का वातावरण दूषित न हो.
बाढ़ग्रस्त इलाकों में पेयजल की समुचित व्यवस्था: बाढ़ग्रस्त इलाकों में बाढ़ के समय व उनके बाद पेयजल की समस्या आ जाती है. इसे दूर करने के लिए प्रधान सचिव ने पीएचईडी विभाग को सभी तय इलाकों में चापाकल की मरम्मती एवं चापाकल में हेलोजन टेबलेट डालने, मोबाइल वाटर टैंकर से पानी सप्लाइ करने की बात कही. हालांकि डीएम ने विभाग से दस जलदूत वाटर टैंक को उपलब्ध कराने की मांग की
कृषि को लेकर भी हुई चर्चा
प्रधान सचिव ने जिला कृषि पदाधिकारी से भागलपुर परिक्षेत्र में धान की उपज के लिए बिचड़ा की बुआई व मक्का फसल का अाच्छादन की जानकारी ली. कृषि पदाधिकारी ने बताया कि धान के बीचड़ा की बुआई 15 जुलाई तक शत प्रतिशत तक हो जायेगी. वहीं भागलपुर में अबतक 50 प्रतिशत से अधिक मक्का फसल का अच्छादन किया जा चुका है. वहीं आकस्मिक फसल योजना के पर भी चर्चा की गयी तथा बाढ़ से क्षतिग्रसत फसल किसानों को उचित मुआवजा ससमय देने पर भी बल दिया गया.
डीएम प्रणव कुमार ने दी तैयारी की रिपोर्ट
जिला प्रशासन के पास 41 नाव है, जिसमें से 17 नाव परिचालन के लिए पूर्णत: ठीकठाक है. अन्य नाव को दुरुस्त किया जा रहा है.
लाइफ जैकेट, मोटर वोट पर भी उपलब्ध होने की बात कही.
नाविक को जिला स्तर पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है. इसके अलावे 227 निजी नाव व नाविकों का एकरारनामा हो गया.
जरूरत पड़ने पर ट्रेंड निजी नाविकों से भी काम लेंगे.
जिले में अन्य नाव खरीद करने की भी कार्रवाई हो रही है. योजना विभाग के द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है.
प्रधान सचिव के सुझाव
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सघन मॉनिटरिंग हो.
बाढ़ इलाकों में क्षेत्रीय पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति, तटबंधों की रक्षा, जिला नियंत्रण कक्ष व जिलास्तरीय टास्क फोर्स का गठन हो.
संकट ग्रस्त समूह, नजरी नक्शा, संसाधन का मानचित्र, बाढ़ प्रभावित गांव, जर्जर व क्षतिग्रस्त तटबंध, नवगछिया एनएच की स्थिति, गर्भवती महिलाओं की देखरेख, मवेशियों की देखभाल आदि पर विशेष नजर रखें.
चार टीमें लेगी विभिन्न विभागों की तैयारी का जायजा
भागलपुर. डीएम प्रणव कुमार ने श्रावणी मेला में तैयारी की समीक्षा को लेकर चार टीम का गठन किया है. एक वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी नगर परिषद सुलतानगंज, पीएचीइडी, पथ निर्माण व एनएच व बिजली विभाग के काम का जायजा लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










