Bihar News: दो बच्चों के पिता ने की शादी, पहली पत्नी ने की डीआइजी से शिकायत

Updated:
विज्ञापन

Bihar News गांव से सटे पतालखान के चंदन से 2015 में प्रेम हुआ. जिसके बाद दोनों ने तमिलनाडु के जगदेवी गांव स्थित मंदिर में शादी कर ली. शादी के एक साल के बाद दोनों राजस्थान चले गये. दो बेटी हुई.

विज्ञापन

Bihar News: भागलपुर में दो बच्चों की मां पूजा बुधवार को कोर्ट तो कभी डीआइजी कार्यालय का चक्कर लगाती रही. पूजा ने बताया कि उनके पति ने दो बच्ची का पिता होने के बाद भी फिर से शादी कर ली. महिला इसके विरोध में थाना गयी, लेकिन थानेदार नहीं मिले. पीड़िता पूजा ने बताया उसका घर पीरपैती किर्तनिया है. गांव से सटे पतालखान के चंदन से 2015 में प्रेम हुआ. जिसके बाद दोनों ने तमिलनाडु के जगदेवी गांव स्थित मंदिर में शादी कर ली. शादी के एक साल के बाद दोनों राजस्थान चले गये. दो बेटी हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरी बेटी हुई तो पति चंदन दूरी बनाने लगा. फिर वापस यहां ले आया. रास्ते में चंदन ने कहा कि तुम अपने घर चली जाना. हम अपने घर में सारा कुछ मैनेज कर तुम को ले जायेंगे. पूजा ने बताया कि तीन साल से वह चंदन का इंतजार कर रही है, लेकिन वो नहीं आया. इस बीच पता चला कि 11 दिसंबर को वह शादी करने जा रहा है. पूजा ने इसकी जानकारी थानेदार को दी.

थानेदार ने कहा शादी नहीं होगी. लेकिन शादी करने चंदन निकल रहा था तो हमने थाना में इसकी जानकारी दी. पूजा ने बताया कि थानेदार अपने कमरे में रहे, लेकिन हमसे मुलाकात नहीं की. हमने अपने पति चंदन को कॉल किया तो वह गंदी-गंदी गाली देने लगा. पूजा ने बताया कि डीआइजी से शिकायत करने के बाद हम अब केस करने जा रहे है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन