योगापट्टी के युवक की हत्या कर बेतिया ट्रैक पर फेंका शव

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र के कोहड़ा भवानीपुर पंचायत के भरपटिया गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव बेतिया के मेंहदिया बारी रेलवे ट्रैक पर मिला है.

विज्ञापन

योगपट्टी.प्रखंड क्षेत्र के कोहड़ा भवानीपुर पंचायत के भरपटिया गांव निवासी एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव बेतिया के मेंहदिया बारी रेलवे ट्रैक पर मिला है. मृतक की पहचान कोहड़ा भवानीपुर पंचायत के भरपटीया गांव निवासी नंदलाल चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र दिनेश कुमार के रूप में की गई है. वहीं मृतक की मां शारदा देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कतिपय लोगों ने उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया. उनका यह भी आरोप है कि शुक्रवार की रात 11 बजे घर से बुलाकर गांव के कतिपय लोग दिनेश को ले गए और घर से ले जाकर दिनेश की बांधकर पिटाई किए. वहीं शनिवार के दिन दिनेश का शव बेतिया मेंहदिया बारी रेलवे ट्रैक मिला. सभी आरोपी घर छोड़कर फरार है. वही आरोपियों के दरवाजे पर मृतक का शव रख कर परिजन प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे थे. मौके पर पहुंचे श्रीनगर थाने के थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू की. श्रीनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. वही इसकी प्राथमिकी घटनास्थल थाना क्षेत्र में की जाएगी. इधर दिनेश का शव गांव पहुंचते ही मातमी सन्नाटा छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन