बाढ़ के पानी से निकली मछलियां लोगों को कर रहीं बीमार, सरकार ने खाने से किया मना

Updated:
विज्ञापन

बाढ़ में तैरती हुई मछलियां (फोटो- सांकेतिक, AI जेनरेटेड)

नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ क्षेत्रों में पहुंची अज्ञात मछलियों को लेकर बगहा प्रशासन ने लोगों को सावधान किया है. बिना पहचान और पुष्टि के ऐसी मछलियों की खरीद-बिक्री और सेवन से बचने की सलाह दी गयी है.

विज्ञापन

बगहा बाढ़: नेपाल की ओर से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ इलाकों में पहुंची अज्ञात और असामान्य मछलियों को लेकर प्रशासन ने लोगों को सतर्क किया है. बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बाढ़ के पानी से पकड़ी गई अपरिचित मछलियों का सेवन नहीं करने की अपील की है. यह एडवाइजरी डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार के मत्स्य प्रभाग की ओर से जनहित में जारी की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाढ़ के पानी के साथ पहुंची अज्ञात मछलियां

एसडीएम ने बताया कि नेपाल से बाढ़ के पानी के साथ बिहार के कुछ क्षेत्रों में अज्ञात और असामान्य प्रकार की मछलियों के पहुंचने की सूचना मिली है. ऐसी मछलियों के सेवन के बाद कुछ लोगों के बीमार पड़ने की जानकारी भी सामने आयी है. इसे देखते हुए लोगों से विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है.

दूषित पानी के संपर्क में आने से खतरा

एसडीएम का प्रेस विज्ञप्ति जारी  मछली का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, बिहार सरकार की तरफ से जारी एडवायजरी | Prabhat Khabar Network

प्रशासन के अनुसार बाढ़ के दौरान तालाब, नदी, झील और अन्य जलाशयों की मछलियां पानी के बहाव के साथ दूर-दूर तक पहुंच सकती हैं. इस दौरान गंदी नालियों, मृत जानवरों और अन्य दूषित पदार्थों के संपर्क में आने से मछलियां जीवाणु, विषाणु और कवक आदि से दूषित हो सकती हैं.

ऐसे में बाढ़ के पानी से पकड़ी गयी हर मछली को सुरक्षित मानकर उसका सेवन करना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है.

पहचान नहीं तो मछली का सेवन नहीं

एसडीएम चांदनी कुमारी ने लोगों से अपील की है कि बाढ़ का पानी सामान्य होने तक उससे पकड़ी गयी मछलियों का उपयोग नहीं करें. खासकर अज्ञात अथवा असामान्य दिखने वाली मछलियों की खरीद-बिक्री और खाद्य उपयोग से पूरी तरह बचने की सलाह दी गयी है.

उन्होंने कहा कि बिना पहचान और संबंधित विभाग की पुष्टि के किसी भी अपरिचित मछली को खाने योग्य नहीं माना जाए.

तबीयत बिगड़े तो तुरंत अस्पताल जाएं

प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि ऐसी मछली खाने के बाद किसी व्यक्ति को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, चक्कर, सांस लेने में परेशानी या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देता है तो तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लें.

प्रशासन को दें अज्ञात मछली की सूचना

ऐसी मछलियों के मिलने पर लोगों से इसकी सूचना संबंधित जिला मत्स्य पदाधिकारी या स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की गयी है. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सुरक्षा को देखते हुए अपरिचित मछलियों के सेवन से बचने को कहा है.

बाढ़ के दौरान जलस्रोतों में बदलाव और पानी के बहाव के कारण मछलियों का दूसरे क्षेत्रों तक पहुंचना संभव है. ऐसे में प्रशासन की अपील है कि लोग किसी भी अनजान मछली को पहचान और पुष्टि के बिना खाने से बचें.

यह भी पढे़ं:

बेतिया से रवाना हुई ‘ज्योतिर्लिंग एवं श्री साईं दर्शन’ ट्रेन, जानिए पूरा पैकेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन