बेतिया से रवाना हुई ‘ज्योतिर्लिंग एवं श्री साईं दर्शन’ ट्रेन, जानिए पूरा पैकेज

Updated:
विज्ञापन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन, फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया

आईआरसीटीसी की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन बेतिया से धार्मिक यात्रा पर रवाना हुई. यात्रियों को उज्जैन, नासिक, शिरडी और छत्रपति संभाजीनगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ एलोरा गुफाओं का भ्रमण कराया जाएगा.

विज्ञापन

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन: धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईआरसीटीसी की ओर से संचालित ‘ज्योतिर्लिंग एवं श्री साईं दर्शन’ भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सोमवार को बेतिया से रवाना हुई. ट्रेन के प्रस्थान से पहले आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा ने फीता काटकर यात्रा की शुरुआत की. इस मौके पर मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार, कंसल्टेंट दिलीप सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

8 रात और 9 दिनों की होगी धार्मिक यात्रा

फोटो कैप्शन : ट्रेन रवानगी के दौरान फीता काटकर उद्घाटन करते क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा व मौजूद अन्य | Prabhat Khabar Network
ट्रेन रवानगी के दौरान फीता काटकर उद्घाटन करते क्षेत्रीय प्रबंधक कन्हैया लाल शर्मा व मौजूद अन्य

मुख्य पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि 8 रात और 9 दिनों की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. यात्रा के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं बाबा मंदिर तथा छत्रपति संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराये जाएंगे.

इसके साथ ही यात्रियों को प्रसिद्ध एलोरा गुफाओं का भी भ्रमण कराया जाएगा. आईआरसीटीसी ने इस धार्मिक यात्रा को केंद्र सरकार के ‘देखो अपना देश’ और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान से जोड़ा है.

12 स्टेशनों से ट्रेन में चढ़ने की सुविधा

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बिहार और आसपास के प्रमुख स्टेशनों से बोर्डिंग की व्यवस्था की गयी है. यात्री रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदारनगर, डीडीयू और प्रयागराज छिवकी से ट्रेन पकड़ सकते हैं.

इससे उत्तर बिहार के साथ-साथ राज्य के अन्य हिस्सों के श्रद्धालुओं को भी धार्मिक यात्रा में शामिल होने की सुविधा मिलेगी.

पैकेज में भोजन से लेकर बीमा तक शामिल

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में रेल यात्रा के साथ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था भी शामिल है. पैकेज में आवास, शाकाहारी भोजन, स्थानीय परिवहन, निर्धारित स्थलों का भ्रमण, सुरक्षा और यात्रा बीमा की सुविधा दी गयी है.

यात्रियों को अलग-अलग श्रेणी के अनुसार पैकेज उपलब्ध कराया गया है. इकोनॉमी श्रेणी का किराया 18,160 रुपये, स्टैंडर्ड श्रेणी का 32,550 रुपये और कम्फर्ट श्रेणी का 39,425 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है.

धार्मिक स्थलों के साथ ऐतिहासिक धरोहर का भी दर्शन

यात्रा में ज्योतिर्लिंगों और साईं बाबा मंदिर के दर्शन के साथ एलोरा गुफाओं को भी शामिल किया गया है. इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के अलावा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने का अवसर मिलेगा.

यात्रा से संबंधित जानकारी और सहायता के लिए आईआरसीटीसी की ओर से 8595937731/32 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

यह भी पढे़ं:

बेतिया GMCH में तोड़फोड़, जोरदार हंगामा, 8 घंटे तक इमरजेंसी ठप, सुबह बहाल हुई सेवा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन