हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक व युवती की मौत

कैथवलिया-लौरिया मुख्य सड़क के सेनुआरिया गांव के समीप गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से बाइक चालक युवक व उसके सवार युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई.
चनपटिया. कैथवलिया-लौरिया मुख्य सड़क के सेनुआरिया गांव के समीप गुरुवार को अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से बाइक चालक युवक व उसके सवार युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई. दोनों आपस में ननिहाल के रिश्तेदार बताये गये हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कैथवलिया की ओर से बाइक संख्या-बीआर22एपी-3536 लौरिया की ओर जा रहा था, तभी सेनुआरिया के पास लौरिया की ओर से आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिससे बाइक चालक व उसपर सवार एक किशोरी की मौत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक से टकराने के बाद हाइवा सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर रुका. जिससे हाइवा का दाहिना चक्का टूट गया. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया. मृतकों की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के पतिलार निवासी धनु साह की लड़की मूर्ति कुमारी 18 वर्ष व सुगौली थाना क्षेत्र के कैथवलिया निवासी मोतीलाल साह का लड़का रामप्रीत साह के रूप में हुई है. बताया गया है कि रामप्रीत अपनी बाइक से रिश्तेदार मूर्ति को लेकर उसके घर पतिलार जा रहा था. इस बीच यह दुर्घटना हो गयी. घटना की सूचना पर सिरिसिया थानाध्यक्ष मदन मांझी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा. थानाध्यक्ष ने बताया कि हाइवा के नंबर से चालक व ऑनर की पहचान की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




