नरकटियागंज में चार्टर्ड सर्विस ग्रुप सेंटर का शुभारंभ, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी वित्तीय व टैक्स संबंधी सेवाएं
उद्घाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network
नरकटियागंज में चार्टर्ड सर्विस ग्रुप सेंटर का शुभारंभ हुआ। अब स्थानीय लोगों को एक ही छत के नीचे वित्तीय, टैक्स और कानूनी सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
नरकटियागंज न्यूज: शहर के वार्ड संख्या 16 स्थित नया धर्मशाला रोड में शुक्रवार को चार्टर्ड सर्विस ग्रुप सेंटर का शुभारंभ किया गया. विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह, डॉ. आफताब आलम एवं समाजसेवी रामभजू प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट इसका शुभारंभ किया.
आपके शहर में
सीएस प्रियांशु राज ने दी जानकारी
उद्घाटन के बाद अतिथियों ने केंद्र में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की जानकारी निदेशक सह सीएस प्रियांशु राज से ली. इस दौरान केंद्र की कार्यप्रणाली और लोगों को मिलने वाली विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई.रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई) से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियांशु राज ने नरकटियागंज में चार्टर्ड सर्विस ग्रुप का केंद्र खोलकर क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर पहल की है. उन्होंने कहा कि अब नरकटियागंज समेत आसपास के लोगों को वित्तीय एवं व्यावसायिक सेवाओं के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
फाइनेंशियल एडवाइजरी, टैक्स, बिजनेस तथा लीगल एवं कंप्लायंस से जुड़ी सेवाएं मिलेंगी
सीएस प्रियांशु राज ने बताया कि केंद्र के माध्यम से फाइनेंशियल एडवाइजरी, टैक्स कंसल्टेंसी, बिजनेस कंसल्टेंसी तथा लीगल एवं कंप्लायंस से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी., वहीं डॉ. आफताब आलम ने कहा कि चार्टर्ड सर्विस ग्रुप सेंटर खुलने से स्थानीय लोगों को वित्तीय सलाह, टैक्स और कानूनी सेवाओं के लिए अब दूसरे शहरों में जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें आवश्यक सेवाएं और मार्गदर्शन नरकटियागंज में ही उपलब्ध हो सकेगा.
उपसभापति समेत गणमान्यजनों ने कहा- यह बेहतर पहल
नगर उपसभापति पूनम देवी ने कहा कि आईसीएसआई से पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियांशु राज द्वारा इस चार्टर्ड सेवा केंद्र की शुरुआत करना शहर के लिए गौरव की बात है. उन्होंने प्रियांशु राज सहित केंद्र की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में डॉ. फैसल सिद्दिकी, मुखिया राहुल जायसवाल, अधिवक्ता विकास कुमार, समाजसेवी वर्मा प्रसाद, कन्हैया अग्रवाल, संजय कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, महेश्वर कुमार, हरेंद्र कुमार, सुनील केडिया, मोहम्मद खालिद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए