संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत, शव को जलाया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के बरई टोला गांव एक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है.

विज्ञापन

श्रीनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के भवानीपुर पंचायत के बरई टोला गांव एक 25 वर्षीय विवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मंगलवार के दिन घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. हालांकि आवेदन अभी नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर पंचायत के बड़ई टोला निवासी संतोष साहनी की 25 वर्षीय पत्नी सबिता देवी का शव रविवार की रात्रि में फांसी लटकते हाल में बरामद किया गया. आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने आनन फानन में शव को रात्रि में ही जला दिया. बताया जाता है कि बीते चार वर्ष पहले महिला की शादी हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार हुआ था. दोनों के दाम्पत्य जीवन से दो बच्चे भी हैं. मौत पर पुलिस पहुंच मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन