ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की मौत
बेतिया-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारीटोला के समीप सोमवार को बाइक से पति के साथ अपने पैतृक गांव रतनमाला जा रही महिला की ट्रैक्टर की ठोकर लगने से मौत हो गई है.
बेतिया. बेतिया-मोतिहारी पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बारीटोला के समीप सोमवार को बाइक से पति के साथ अपने पैतृक गांव रतनमाला जा रही महिला की ट्रैक्टर की ठोकर लगने से मौत हो गई है. घटना में पति बाल-बाल बच गए. मृतका की पहचान मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला निवासी रविंद्र राय की पत्नी विभा राय (45) के रूप में की गई है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में विभा ने दम तोड़ दिया. रविंद्र राय का एक आवास नगर के नौरंगाबाग मोहल्ले में है. जानकारी के अनुसार सोमवार को पति-पत्नी बाइक से अपने पैतृक गांव जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दिया. घटना में विभा राय गंभीर रूप से जख्मी हो गई. किसी तरह पति इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में लाए. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए