एलईडी बल्ब खरीदने गई महिला ने लगाया मारपीट और छेड़खानी का आरोप, केस दर्ज

प्रतीकात्मक तस्वीर
वाल्मीकिनगर के टंकी बाजार में एक महिला ने एलईडी बल्ब खरीदने के दौरान हुई मारपीट, छेड़खानी और जातिसूचक गाली-गलौज की शिकायत की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Valmikinagar News: पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के टंकी बाजार में एक महिला के साथ कथित मारपीट, छेड़खानी, जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
एलईडी बल्ब खरीदने गई थीं महिला
पुलिस को दिए आवेदन में सीता देवी, पत्नी महात्मा प्रसाद, निवासी 3 नंबर पहाड़, वाल्मीकिनगर ने बताया कि 10 जुलाई की शाम वह टंकी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर एलईडी बल्ब खरीदने गई थीं.
आरोप है कि इसी दौरान असलम खान, पिता शिवराज खान, निवासी 3 नंबर पहाड़, कथित रूप से नशे की हालत में वहां पहुंचा और उनके साथ गाली-गलौज, मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया.
जातिसूचक गाली और धमकी देने का भी आरोप
पीड़िता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
महिला का दावा है कि घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है, जिसे वह साक्ष्य के रूप में पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं.
इलाज के बाद किया गया रेफर
घटना के बाद महिला का इलाज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वाल्मीकिनगर में कराया गया. बाद में बेहतर उपचार के लिए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा रेफर कर दिया गया.
पीड़िता ने अपनी और अपनी 10 वर्षीय बेटी की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर आरोपी असलम खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










