पर्यावरण बचाने की बड़ी पहल, पश्चिम चंपारण में शुरू हुआ 10 लाख पौधे लगाने का अभियान

Updated:
विज्ञापन

बेतिया पहुंचे प्रमण्डलीय आयुक्त

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण में 10 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने की। पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Tree Plantation Campaign: पश्चिम चंपारण में वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 10 लाख पौधारोपण अभियान का गुरुवार को शुभारंभ किया गया. तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने अभियान की शुरुआत की. इस मौके पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन समेत कई अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

अभियान के माध्यम से जिले में बड़े पैमाने पर हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है.

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है.

उन्होंने कहा कि पौधे जल संरक्षण, जल संचय, आजीविका और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. साथ ही बच्चों में पौधारोपण की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया.

जिलेभर में चलेगा अभियान

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि पौधारोपण अभियान पूरे जिले में लगातार चलाया जाएगा.

उन्होंने शिक्षकों, विद्यार्थियों और वन पोषकों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर इस अभियान को जनभागीदारी का रूप देने की अपील की.

7.27 लाख पौधे सीधे, 2.50 लाख सीड बॉल से तैयार होंगे

उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 7.27 लाख पौधे सीधे लगाए जाएंगे, जबकि 2.50 लाख पौधे सीड बॉल तकनीक से तैयार किए जाएंगे.

उन्होंने बताया कि सीड बॉल तकनीक से वर्षा के दौरान पौधों का प्राकृतिक रूप से अंकुरण होने की संभावना अधिक रहती है.

छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, रामदयालु सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय के प्राचार्य, पंचायत रोजगार सेवक और वन पोषक मौजूद रहे.

इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने जल संसद का आयोजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया. कार्यक्रम के अंत में पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन