ePaper

Bihar Board 12th Science Topper Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Updated at : 25 Mar 2025 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Board 12th Science Topper Video: डॉक्टर बनना चाहती है टॉपर प्रिया जायसवाल, बेहद साधारण परिवार से आती हैं

Bihar Board 12th Science Topper Video: प्रिया जायसवाल ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में टॉप किया है. बेहद साधारण परिवार से आने वाली प्रिया नीट क्वालीफाई कर डॉक्टर बनाना चाहती हैं.

विज्ञापन

Bihar Board 12th Science Topper Video: पश्चिम चंपारण की प्रिया जायसवाल ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के विज्ञान संकाय में बिहार टॉपर बनी है. राजकीय कृत उच्च विद्यालय हरनाटांड की छात्रा प्रिया ने 484 अंक के साथ बिहार में प्रथम रैंक लेकर आई है. इसके पहले प्रिया ने मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में भी बिहार में आठवां स्थान प्राप्त की थीं. प्रिया नीट की परीक्षा पास कर डॉक्टर बनना चाहती हैं. वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के धुमवाटांड निवासी प्रिया के पिता संतोष जायसवाल किसान हैं और आटा चक्की मिल चलाते हैं, जबकि मां रीमा देवी गृहिणी हैं. प्रिया फिलहाल कोटा में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहीं थीं. उनकी सफलता से पूरा परिवार खुश है. थारू बाहुल्य इलाके हरनाटांड की यह छात्रा प्रिया शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं. प्रिया का कहना है कि वह रोजाना 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करती हैं. फिलहाल उनका पूरा फोकस नीट या मेडिकल प्रवेश परीक्षा का पास कर एमबीबीएस में दाखिला लेने पर है. प्रिया ने मैट्रिक परीक्षा में स्टेट में 8वां स्थान प्राप्त किया था.
(पश्चिम चंपारण से जयप्रकाश वर्मा की रिपोर्ट)
देखें Video :

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: पति ने इन लोगों के साथ मिलकर की थी सुरभि राज की हत्या, पुलिस ने डॉक्टर हत्याकांड में किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन