बेतिया: किसानों से संवाद बेहतर होगा तो गन्ने की खेती भी बदलेगी, मिल में कर्मियों को मिली खास ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षक को समान्नित करते इपी व ईवीपी

मगध शुगर मिल में आयोजित गन्ना क्षमता विकास कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को किसानों से बेहतर संवाद स्थापित करने के गुर सिखाए गए. लाइव केस स्टडी और रोल-प्ले के माध्यम से कार्यक्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए.

विज्ञापन

Bettiah News: नरकटियागंज स्थित मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू स्वदेशी शुगर मिल में बुधवार को गन्ना विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ‘गन्ना क्षमता विकास कार्यशाला’ आयोजित की गई. मुंबई से पहुंचीं प्रशिक्षक डॉ. सुधा शाह ने प्रशिक्षण के दौरान किसानों के साथ बेहतर संवाद, समन्वय और कार्यक्षमता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीके बताए.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों से बेहतर संवाद पर दिया जोर

प्रशिक्षक डॉ. सुधा शाह ने कहा कि किसानों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय से कार्य को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है. उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने वरीय एवं अधीनस्थों के साथ समन्वय बनाकर काम करने की सलाह दी.

उन्होंने कहा कि सही समय पर सही तरीके से काम करने से अनावश्यक दबाव कम होता है. पहली कोशिश में सफलता नहीं मिलने पर भी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है.

गन्ना कर्मियों की कार्यक्षमता को बताया मजबूत

डॉ. सुधा शाह ने कहा कि मिल के अधिकारियों और कर्मचारियों में कार्यक्षमता की कमी नहीं है. उन्होंने मिल प्रबंधन को दक्ष हाथों में बताते हुए कहा कि क्षेत्र के किसान भी प्रगतिशील बनने की क्षमता रखते हैं.

उन्होंने कहा कि यदि गन्ना विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों की क्षमता को समझकर उन्हें सही तकनीकी एवं व्यवहारिक सहयोग दें, तो उन्हें अधिक समृद्ध बनाने में मदद मिल सकती है.

लाइव केस स्टडी और रोल-प्ले से दिया प्रशिक्षण

कार्यशाला के दौरान किसानों और गन्ना उत्पादकों के साथ काम करते समय कर्मचारियों के सामने आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. समस्याओं के समाधान के लिए लाइव केस स्टडी, व्यावहारिक उदाहरण और रोल-प्ले के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया.

प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित गतिविधियों में शामिल कराया गया, ताकि वे समस्याओं का समाधान व्यवहारिक तरीके से सीख सकें.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ कार्यशाला का उद्घाटन

कार्यशाला का उद्घाटन मिल के कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान मिल की ओर से प्रशिक्षक डॉ. सुधा शाह को कार्यपालक अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तिवारी एवं ईवीपी राजीव कुमार त्यागी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

मिल के अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यशाला में एचआर हेड नवीन तिवारी, गन्ना विभाग के हेड केन कुलदीप ढाका, केन डेवलपमेंट के प्रेम सिंह, सत्येंद्र राय, विपिन मिश्र, विपिन सिंह, विजय दुबे, अशोक मिश्र सहित गन्ना विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: गंडक बैराज के सभी 36 गेट खुले, 1.50 लाख क्यूसेक पहुंचा पानी; बाढ़ का अलर्ट जारी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन