बीआरएबीयू में वोकेशनल कोर्स का दाखिला अटका, मेरिट लिस्ट नहीं आने से छात्रों की बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार विश्वविद्यालय के वोकेशनल कोर्स में नामांकन प्रक्रिया में देरी से छात्र परेशान हैं। शैक्षणिक सत्र का एक तिहाई समय बीतने के बाद भी मेधा सूची जारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

BRABU Admission: स्नातक में नामांकन प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के वोकेशनल कोर्स में दाखिले का इंतजार अभी भी खत्म नहीं हुआ है. इंटरमीडिएट का परिणाम आने के बाद सामान्य स्नातक कोर्स के लिए लगातार तीन मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी हैं और चौथी सूची की तैयारी चल रही है, जबकि वोकेशनल कोर्स के लिए अब तक पहली मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं हुई है.

विज्ञापन

इस कारण छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ रही है.

जुलाई खत्म, फिर भी दाखिला शुरू नहीं

विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद अभी तक नामांकन शुरू नहीं हो सका है. जुलाई माह समाप्त होने के साथ नए शैक्षणिक सत्र का करीब एक-तिहाई समय बीत चुका है, लेकिन दाखिले की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है.

छात्रों का कहना है कि सामान्य कोर्स की तुलना में वोकेशनल कोर्स में हो रही देरी से उनका शैक्षणिक सत्र प्रभावित हो सकता है.

कॉलेज बोले- विश्वविद्यालय से आएगी मेरिट लिस्ट

कॉलेज प्रशासन का कहना है कि छात्रों ने आवेदन सीधे विश्वविद्यालय में किया है. इसलिए विश्वविद्यालय की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी.

ऐसे में इस वर्ष वोकेशनल कोर्स की कक्षाएं भी देर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.

एमजेके कॉलेज में इस बार नहीं हुआ आवेदन

इस बार एमजेके कॉलेज, बेतिया में तकनीकी कारणों से वोकेशनल कोर्स में आवेदन नहीं लिया गया है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार संबंधित कोर्स का रिन्यूअल नहीं हो सका, इसलिए नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई.

इस स्थिति में छात्रों के पास राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) कॉलेज में आवेदन करने का ही विकल्प बचा है, जिससे सीमित सीटों पर प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है.

आरएलएसवाई कॉलेज में इन कोर्सों की होती है पढ़ाई

आरएलएसवाई कॉलेज में बीसीए (BCA), बीबीए (BBA), सीएनडी (CND), फिश एंड फिशरीज तथा इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री जैसे वोकेशनल कोर्स संचालित होते हैं.

मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद इन्हीं पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

प्राचार्य ने क्या कहा?

आरएलएसवाई कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई निर्धारित की थी.

उन्होंने कहा कि "अभी तक पहली मेरिट लिस्ट जारी नहीं हुई है. विश्वविद्यालय की ओर से मेरिट लिस्ट जारी होते ही नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी."


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन