18 एकड़ वन भूमि केस में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली जमानत

Author Israel ansari|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

बगहा कोर्ट का प्रवेश द्वार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने 2008 के 18 एकड़ वन भूमि अतिक्रमण मामले में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है. अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है और मामले की अगली सुनवाई 1 अगस्त को निर्धारित की है.

विज्ञापन

Bagaha News: बगहा में करीब 18 एकड़ वन भूमि पर कथित अतिक्रमण से जुड़े वर्ष 2008 के एक पुराने मामले में वाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को अदालत में आत्मसमर्पण किया. आत्मसमर्पण के बाद अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार चतुर्वेदी की अदालत ने उन्हें जमानत दे दी.

विज्ञापन

अदालत ने मामले में 1 अगस्त को आरोप गठन के लिए अगली तिथि तय करते हुए विधायक को उस दिन सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.

2008 के वन वाद से जुड़ा है मामला

अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि अगस्त 2008 में दर्ज वन वाद संख्या 130पी में सुरेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया था.

उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायालय की ओर से विधायक के खिलाफ वारंट जारी किया गया था. इसके बाद उन्होंने अदालत में उपस्थित होकर आत्मसमर्पण किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई.

18 एकड़ वन भूमि पर कथित अतिक्रमण का आरोप

अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला करीब 18 एकड़ वन भूमि पर कथित अतिक्रमण और अवैध कब्जे से जुड़ा है.

डॉ. अनीश कुमार ने बताया कि लंबे समय से लंबित इस मामले में अब तक आरोप तय नहीं हो सके थे. इसी कारण अदालत ने 1 अगस्त को आरोप गठन की प्रक्रिया के लिए अगली तिथि निर्धारित की है.

अब मामले की सुनवाई नए चरण में

करीब 18 वर्ष पुराने इस वन वाद में अदालत की ताजा कार्रवाई के बाद मामला अब नए चरण में प्रवेश करेगा. संभावना है कि अगली सुनवाई में आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

अदालत के अगले आदेश के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. इस मामले पर क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों की भी नजर बनी हुई है. फिलहाल विधायक को जमानत मिल चुकी है और उन्हें निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होना होगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन