मां के साथ जिउतिया नहाने गये दो बच्चों की डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिउतीया के दिन बुधवार को मां व परिजनों के साथ नदी नहाने गये तीन दोस्त डूब गये.

विज्ञापन

लौरिया. जिउतीया के दिन बुधवार को मां व परिजनों के साथ नदी नहाने गये तीन दोस्त डूब गये. इसमें से एक को ग्रामीणों ने बचा लिया. जबकि दो की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार साठी थाना अंतर्गत दानियाल परसौना गांव के सिकरहना नदी के तट पर स्नान करने गये तीन बच्चों में से दो की डूबने से मौत हुई है. मृतकों की पहचान दानियाल परसौना गांव के मनोज पटेल के दस वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं दूसरे की पहचान खोभारी साह के ग्यारह वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप मैं हुई है. दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजवाया है. सीओ नीतीश कुमार सेठ ने बताया कि वह घटनास्थल पर गये थे. मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि अविलंब उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं. वहीं मनोज पटेल के छोटे बेटा सत्यम को बचा लिया गया है. वहीं सत्यम के बड़े भाई शिवम की नदी में डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन