मुख्य सड़क पर बेखौफ घूमते दिखे दो जंगली भालू, मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

दहशत के बीच थमा यातायात | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाल्मीकिनगर में मुख्य सड़क पर दो जंगली भालुओं के दिखने से लोगों में दहशत फैल गई. भोजन की तलाश में वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं. वन विभाग ने दूरी बनाए रखने की अपील की है.

विज्ञापन

Valmikinagar News: वाल्मीकिनगर अतिथि भवन के समीप सोमवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब दो जंगली भालू मुख्य सड़क पर बेखौफ घूमते दिखाई दिए. अचानक भालुओं के सड़क पर आने से राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही.

विज्ञापन

सड़क पर भालुओं को देख जुटी लोगों की भीड़

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक दोनों भालू सड़क पर विचरण करते रहे, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना रहा. बाद में लोगों द्वारा शोर मचाने पर दोनों भालू सड़क पार कर जंगल की ओर लौट गए. इसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

भोजन और पानी की तलाश में आबादी तक पहुंच रहे वन्यजीव

जानकारी के अनुसार, वाल्मीकिनगर के निकट स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के जंगल से भोजन और पानी की तलाश में वन्यजीव अक्सर आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच जाते हैं. प्रकृति प्रेमी मनोज कुमार ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल सफारी बंद रहने से वन क्षेत्रों में मानवीय गतिविधियां कम हो गई हैं. इसके कारण वन्यजीव खुले क्षेत्रों में अधिक दिखाई दे रहे हैं.

वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की अपील

वन्यजीव विशेषज्ञ अभिषेक ने लोगों से अपील की कि किसी भी वन्यजीव के पास न जाएं और न ही उसे उकसाने का प्रयास करें. ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन