दो पक्षों में मारपीट में दस घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
दो पक्षों में हुए मारपीट में दोनों ओर से दस लोग घायल हो गये.
विज्ञापन
मैनाटांड . भंगहा थाना क्षेत्र के पचरूखी गांव में दो पक्षों में हुए मारपीट में दोनों ओर से दस लोग घायल हो गये. घायलों में एक पक्ष के लाजो कुमारी, गीता देवी एवं कंचन साह एवं दूसरे पक्ष के छठी देवी, भागीरथी देवी, लालदेव कुमार साह, भोजी देवी, बद्री कुमार ,लक्ष्मण शाह एवं जलेश्वर साह है. गंभीर रूप से घायल लाजो कुमारी एवं लालदेव कुमार साह का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने जीएमसीएच रेफर कर दिया. घटना का कारण बकरी के द्वारा सब्जियों के पौधों को चर जाना बताया जाता है. भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन