अब रोज देनी होगी पढ़ाई की ऑनलाइन रिपोर्ट, गूगल फॉर्म नहीं भरने पर शिक्षक माने जाएंगे अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण जिले के सभी शिक्षकों को अब हर दिन अपने शिक्षण कार्य का ऑनलाइन विवरण गूगल फॉर्म पर देना अनिवार्य होगा. फॉर्म न भरने वाले शिक्षकों को अनुपस्थित माना जाएगा, जिससे उनके वेतन में कटौती और अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है.

विज्ञापन

Teacher Attendance: पश्चिम चंपारण जिले के सभी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को अब प्रतिदिन अपने शिक्षण कार्य का ऑनलाइन विवरण देना होगा. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार के आदेश के अनुसार, प्रत्येक कार्य दिवस की समाप्ति तक गूगल फॉर्म के माध्यम से पढ़ाए गए विषय, सिलेबस की प्रगति और कक्षा संचालन की जानकारी दर्ज करना अनिवार्य होगा.

विज्ञापन

गूगल फॉर्म नहीं भरने पर अनुपस्थित माने जाएंगे शिक्षक

जारी आदेश के अनुसार, गूगल फॉर्म में दर्ज प्रविष्टि ही संबंधित शिक्षक की उस दिन विद्यालय में उपस्थिति और शिक्षण कार्य का एकमात्र प्रमाण होगी. यदि कोई शिक्षक या शिक्षिका निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भरता है, तो उसे अनुपस्थित माना जाएगा. ऐसे मामलों में संबंधित दिन के वेतन की कटौती के साथ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी.

फोटो के साथ देनी होगी कक्षा संचालन की जानकारी

अब शिक्षकों को प्रतिदिन वर्गवार संचालित कक्षाओं, पढ़ाए गए विषय, पाठ और कक्षा संचालन से संबंधित फोटो भी गूगल फॉर्म पर अपलोड करनी होगी. इस व्यवस्था की निगरानी संकुल, प्रखंड और जिला स्तर पर गठित शैक्षणिक कोषांग द्वारा की जाएगी.

हर सोमवार होगी समीक्षा

जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक सोमवार को गूगल फॉर्म नहीं भरने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की सूची तैयार कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. विभाग का उद्देश्य निर्धारित शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार समय पर पाठ्यक्रम पूरा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है.

यह भी पढ़ें: गोखुला गांव में मिजल्स के दो मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 204 बच्चों का सर्वे


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन