युवक की संदिग्ध मौत, छापे में सरेह से शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 10:29 PM
संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई है. घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है. हालांकि मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
योगापट्टी . संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई है. घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है. हालांकि मौत कैसे हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है. सूत्रों व पुलिस के अनुसार युवक की मौत जहर खाने से हुई है. पुलिस ने शव को मृतक के घर से एक किलोमीटर दूर दक्षिण सरेह से बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. शव को ले जा रहे लोग पुलिस को देख मौके से फरार हो गए. युवक की पहचान थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी मैनेजर बैठा के पुत्र भीम कुमार 30 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के बाद से ही उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं. इस घटना से पूरे गांव में चर्चा का विषय गर्म है. थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में एक युवक की मौत जहर खाने से हो गयी है. साक्ष्य छिपाने के नीयत से शव को जलाने के लिए ले जाया जा रहा है. पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव से एक किलोमीटर दूर दक्षिण सरेह में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान शव को ले जा रहे लोग पुलिस को देख फरार हो गए. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है. पुलिस को ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवक को उसके परिवार के ही किसी ने जहर खिला दिया था. इस कारण उसकी मौत हो गई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा. वैसे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










