विवाहिता की संदिग्ध मौत, भैसूर हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खोरा नवका टोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी है.

विज्ञापन

चनपटिया. थाना क्षेत्र के खोरा नवका टोला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी है. इस मामले में पुलिस ने मृतका के भैसुर राजेश महतो 30 वर्ष को हिरासत में ले लिया है. मृतका वंदना कुमारी 22 वर्ष खोरा नवका टोला के सुरेश महतो की पत्नी है. वहीं मृतका के ससुराल वाले पुलिस की छापेमारी के बाद से घर छोड़कर फरार हैं.थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि घटना 23 अगस्त की बताई जा रही है. सोमवार की सुबह सूचना के बाद मृतका की लाश की बरामदगी के लिए पुलिस ने गांव एवं पूरे इलाके की तलाशी ली, परन्तु कहीं सफलता हाथ नहीं लगी. पूछताछ के क्रम में भैसुर राजेश महतो ने पुलिस को बताया है कि 23 अगस्त को वंदना ने आत्महत्या कर ली थी. पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने लाश को बोरे में भरकर पुरैना के बलकुड़वा गांव स्थित सिकरहना नदी के पास फेंक दिया था. पुलिस ने बताया कि मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है. करीब डेढ़ साल पूर्व सुरेश महतो का वंदना के साथ शादी हुई थी. फिलहाल पुलिस लाश की बरामदगी एवं कांड में अन्य सहभागियों की गिरफ्तारी में तत्परता से लगी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन