इंजीनियर्स डे पर चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में दिखी प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह
इंजीनियर्स डे समारोह में मौजूद शिक्षक व छात्र-छात्राएं | Prabhat Khabar Network
मैनाटांड़ के मर्जादवा स्थित चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में इंजीनियर्स डे समारोह आयोजित हुआ. सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं के बीच इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
Champaran group of institutions: पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड़ प्रखंड के मर्जादवा स्थित परसा गांव में चंपारण ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस कॉलेज में मंगलवार को इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. समीर ने की. समारोह का शुभारंभ अतिथियों व शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने केक काटकर इंजीनियर्स डे मनाया.
सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
समारोह के दौरान कॉलेज परिसर में उत्साह का माहौल रहा. छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने इंजीनियरिंग शिक्षा से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किये.
इंजीनियर देश के विकास में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका : चेयरमैन
कॉलेज के चेयरमैन डॉ. सलाउद्दीन ने कहा कि इंजीनियर देश के विकास और आधुनिक तकनीक को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. इंजीनियरिंग केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, बल्कि नई सोच, तकनीक और नवाचार के जरिये समस्याओं का समाधान खोजने का क्षेत्र है. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, नवाचार और जिम्मेदारी के साथ अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के सामने नयी संभावनाओं के साथ कई चुनौतियां भी हैं. विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता के साथ रचनात्मक सोच विकसित करने की जरूरत है, ताकि वे समाज और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकें.
सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
समारोह के अंत में कॉलेज के सभी इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यार्थियों ने इंजीनियर्स डे के आयोजन को लेकर खुशी जतायी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ अपने क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं. मौके पर उज्ज्वल कुमार, ई. अरशद अली, ई. नसीम अख्तर, ई. रिक्की कुमार, ई. बबलू कुमार, ई. गुंजन कुमार, ई. रागनी कुमारी, ई. आजाद आलम, नौशाद आलम समेत कॉलेज के शिक्षक, कर्मी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए