गर्मी से छात्र की बिगड़ी तबीयत, सीएचसी में किया गया इलाज

उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया बाजार में शनिवार को गर्मी एवं उमस के कारण छठा वर्ग की छात्रा अंजली कुमारी का तबीयत अचानक बिगड़ गयी.
बैरिया . थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बैरिया बाजार में शनिवार को गर्मी एवं उमस के कारण छठा वर्ग की छात्रा अंजली कुमारी का तबीयत अचानक बिगड़ गया. विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. बैरिया गांव में ही छात्रा की घर है. इसलिए परिजन मौके पर तुरंत पहुंच गए एवं बच्चों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैरिया लाया गया, जहां छात्र का इलाज किया गया. हालांकि छात्र का तबीयत इलाज होने के बाद ठीक हो रहा है. इसी विद्यालय में विगत एक माह पूर्व दर्जनों छात्राएं की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें इलाज के दौरान ठीक किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार राय ने बताया कि छात्रा अंजली कुमारी का तबीयत पहले से खराब रहता है. जिसके कारण छात्रा को वर्ग में ही सांस लेने में तकलीफ हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




