घर की छत पर सोलर पैनल लगाने का मौका, अतिरिक्त सहायता दे रही सरकार, जल्दी करें...
सोलर पैनल की सांकेतिक तस्वीर
पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिहार सरकार अतिरिक्त वित्तीय सहायता दे रही है. छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल कम करें. योजना से जुड़ें.
सूर्य घर योजना: प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत 25 हजार लाभार्थियों को अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता के हस्तांतरण और मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम गुरुवार को पटना में आयोजित हुआ. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बेतिया स्थित एनआईसी सभागार में किया गया. बिहार सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत केंद्र की सहायता के अलावा अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता देने के लिए प्रावधान किया है.
अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बेतिया में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम सिंह, समृद्ध वर्मा, विधान पार्षद शिवरानी देवी, जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता मदन कुमार और विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बगहा के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु मौजूद रहे. कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और विद्युत विभाग के अभियंता भी शामिल हुए.
घर की छत पर सोलर लगाने पर जोर
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना पर्यावरण संरक्षण के साथ बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के जरिए घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने का अवसर मिल रहा है.
राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता उपलब्ध कराए जाने से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ने की उम्मीद है. बिहार सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवासीय उपभोक्ताओं को केंद्र की सहायता के अतिरिक्त राज्य वित्तीय सहायता देने के लिए 1000 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं व्यय स्वीकृति दी है.
बिजली जरूरत में मिलेगी मदद
डीएम ने कहा कि रूफटॉप सोलर के व्यापक इस्तेमाल से स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी बिजली की जरूरतें पूरी करने में भी मदद मिलेगी.
उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जिले में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश
डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और अभियंताओं को आपसी समन्वय से काम करने को कहा, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवार अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर सकें. उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलने से स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में जिले की भागीदारी मजबूत होगी.
बिहार सरकार ने राज्य में रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए पहले भी वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है. वर्ष 2026 में मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 20 नवंबर 2026 तक ढाई लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया था.
यह भी पढे़ं:
SDM बनीं बेतिया की बेटी, सम्मानित होता देख छलक पड़े मां के आंसू
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए