इंडो-नेपाल बॉर्डर से 373 बोतल नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 9:18 PM
इंडो-नेपाल बॉर्डर से पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.
इनरवा. इंडो-नेपाल बॉर्डर से पुरूषोत्तमपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुरुवार को टीहुकी बॉर्डर के घोड़ासहन कैनाल के पास वाहन चेकिंग चलाया जा रहा था. वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से एक व्यक्ति नेपाल से आया और पुलिस को देख भागने लगा. संदेह के आधार पर पुलिस गाड़ी से पीछा कर उसे पकड़ लिया और तलाशी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान बाइक पर बोरा में छिपाकर रखा 373 बोतल नेपाली शराब जब्त की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर नेपाल परसा जिला के झलमहीया गांव निवासी राघव प्रसाद यादव का पुत्र मंटू कुमार यादव के रूप में पहचान की गई. उन्होंने कहा कि एक बाइक, 300 एमएल के 373 बोतल नेपाली कस्तूरी प्रीमियम शराब जब्त कर तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










