Bagaha News: संत निरंकारी मिशन के रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त संग्रह, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

रक्त दान शिविर में अतिथि व अन्य

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित भव्य रक्तदान शिविर में 152 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया. इस आयोजन में युवाओं और श्रद्धालुओं ने मानव सेवा के प्रति अपना उत्साह दिखाया.

विज्ञापन

Bagaha News: पारस नगर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को संत निरंकारी मिशन की ओर से संत समागम एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मानव सेवा और जीवन संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित शिविर में युवाओं और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मेडिकल कॉलेज, बेतिया की स्वास्थ्य टीम की देखरेख में कुल 152 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
रक्त दान शिविर में अतिथि व अन्य | Prabhat Khabar Network

152 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का पहले पंजीकरण किया गया. इसके बाद स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक चिकित्सकीय जांच के बाद रक्तदान कराया गया. मेडिकल कॉलेज, बेतिया की स्वास्थ्य टीम ने पूरी प्रक्रिया की निगरानी की.

शिविर में युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर मानव सेवा में योगदान दिया.

रक्तदान को बताया मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य

कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज नवल किशोर सिंह ने की. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य है. समय पर रक्त उपलब्ध होने से जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है.

जिला संयोजक भगवती प्रसाद ने भी रक्तदान को महादान बताते हुए स्वस्थ लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और मानव सेवा में योगदान देने की अपील की.

संत समागम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु

संत समागम में बगहा, बेतिया, नरकटियागंज, नौतन, नवलपुर, वाल्मीकिनगर और हरनाटांड़ समेत विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संत महापुरुष और श्रद्धालु पहुंचे. आयोजन के दौरान मानव सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया.

बाबा गुरुबचन सिंह की स्मृति में चल रहा अभियान

मीडिया प्रभारी सुनील उपाध्याय ने बताया कि यह रक्तदान शिविर बाबा गुरुबचन सिंह जी की स्मृति में देशभर में चलाए जा रहे रक्तदान अभियान के तहत आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि वर्ष 1986 में बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने इस सेवा अभियान की शुरुआत की थी.

उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह अभियान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया जा रहा है.

रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

शिविर के अंत में रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. आयोजकों ने रक्तदाताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका योगदान जरूरतमंद मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

मौके पर उमेश पांडेय, मनोज ड्रोलिया समेत संत निरंकारी मिशन के कई भाई-बहन उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चनपटिया रोजगार मेले में 3 से 4 हजार युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 162 कंपनियों ने लिया हिस्सा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन