West Champaran News: छह साल तक चली जांच, अब गिरफ्तारी, नल-जल योजना में गड़बड़ी के मामले में वार्ड अध्यक्ष गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में वार्ड अध्यक्ष

नरकटियागंज में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना और गली-नाली पक्कीकरण योजना में कथित अनियमितताओं और राशि गबन के छह साल पुराने मामले में एक वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

West Champaran News: नरकटियागंज में मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण गली-नाली पक्कीकरण योजना में कथित अनियमितता और राशि गबन के छह साल पुराने मामले में शिकारपुर पुलिस ने वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य सह वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार वर्ष 2020 में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. गिरफ्तारी के बाद महेंद्र महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Narkatiaganj News: 2020 में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में तत्कालीन बीडीओ सतीश कुमार के आवेदन पर शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसमें तत्कालीन मुखिया अनिल साह, पंचायत सचिव मो. जलालुद्दीन, विनोद राव, कनीय अभियंता प्रभात रंजन, रमेश प्रसाद समेत वार्ड संख्या 13 और 14 के वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों को आरोपित बनाया गया था.

नल-जल और गली-नाली योजना में अनियमितता का आरोप

मामला ग्राम पंचायत राज राजपुर तुमकड़िया के वार्ड संख्या 13 और 14 में संचालित नल-जल एवं गली-नाली पक्कीकरण योजनाओं से जुड़ा है. आरोप है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता बरती गई और सरकारी राशि के गबन की स्थिति सामने आई.

जांच के दौरान दोनों वार्डों में कराए गए कार्य निर्धारित प्राक्कलन, मानक और विशिष्टियों के अनुरूप नहीं पाए जाने की बात सामने आई थी.

जिला स्तरीय टीम ने की थी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिला स्तरीय टीम गठित कर जांच कराने का निर्देश दिया था. जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्य सामने आए.

इसके बाद विभागीय निर्देश के आलोक में संबंधित पंचायत सचिव, तत्कालीन कनीय अभियंता, मुखिया, वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष-सचिव समेत अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गई.

छह साल बाद महेंद्र महतो की गिरफ्तारी

इसी मामले में शिकारपुर पुलिस ने वार्ड संख्या 14 के अध्यक्ष महेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. छह साल पुराने मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी

थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिकी में नामजद अन्य लोगों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चनपटिया रोजगार मेले में 3 से 4 हजार युवाओं को मिला ऑफर लेटर, 162 कंपनियों ने लिया हिस्सा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन