पश्चिम चंपारण की 42 पंचायतों में आज लगेगा सहयोग शिविर, जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन

फ़ाइल फोटो विगत 21जुलाई को आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम एवं नगर आयुक्त | Prabhat Khabar Network

पश्चिम चंपारण जिले की 42 पंचायतों में आज सहयोग शिविर का आयोजन हो रहा है। इस शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा और सरकारी योजनाओं के आवेदन व लाभ वितरण की प्रक्रिया पूरी होगी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Bettiah Sahyog Shivir: पश्चिम चंपारण जिले की 42 पंचायतों में बुधवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा. पहले यह शिविर 4 अगस्त को प्रस्तावित था, लेकिन सार्वजनिक अवकाश के कारण इसकी तिथि बदलकर 5 अगस्त कर दी गई. जिला प्रशासन ने सभी विभागों को शिविर के सफल संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है.

एक ही स्थान पर होगा शिकायतों का समाधान

सहयोग शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जाएगा. इसके साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा और पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी.

बारिश के बावजूद लोगों के पहुंचने की उम्मीद

बुधवार सुबह से जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके बावजूद जिला प्रशासन को उम्मीद है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करेंगे.

कई विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

सहयोग शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति, पंचायती राज, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्युत और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहेंगे. ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें ग्रामीण

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें, ताकि उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके और पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके.

यह भी पढे़ं: आज लेट चलेंगी कई ट्रेनें, हरिनगर-भैरोगंज रेलखंड पर 7 घंटे का ब्लॉक


विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन