अंतिम सोमवारी पर दिनभर मंदिर में सक्रिय रहीं एसडीएम, बेहतर व्यवस्था के बाद मिला सम्मान

Updated:
विज्ञापन

एसडीएम को सम्मानित करते राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सदाकांत शुक्ल व मौजूद अन्य

रामपगर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावणी की अंतिम सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक जलाभिषेक किया. एसडीएम चांदनी कुमारी की सक्रियता और व्यवस्थाओं की सराहना हुई, उन्हें सम्मानित भी किया गया.

विज्ञापन

Bettiah News: रामनगर. ऐतिहासिक नर्मदेश्वर महादेव राज शिव मंदिर में श्रावण की अंतिम सोमवारी पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच जलाभिषेक शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ. श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर सुबह से सक्रिय रहीं एसडीएम चांदनी कुमारी को राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सदाकांत शुक्ल ने मंदिर परिसर में अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Ramnagar News: सुबह से मंदिर परिसर में सक्रिय रहीं एसडीएम

अंतिम सोमवारी को अहले सुबह से ही एसडीएम चांदनी कुमारी मंदिर परिसर में मौजूद रहीं. उन्होंने संकीर्तन संघ के सदस्यों के साथ मंदिर परिसर और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

इस दौरान उन्होंने स्वयं पूजा-अर्चना कर बाबा नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों से लगातार जानकारी लेती रहीं.

शांतिपूर्ण जलाभिषेक के बाद सभी का जताया आभार

जलाभिषेक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद एसडीएम चांदनी कुमारी ने संकीर्तन संघ के सदस्यों, स्थानीय लोगों, स्वयंसेवकों तथा प्रशासनिक और पुलिस टीम के प्रति आभार जताया.

उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग से लाखों श्रद्धालुओं के बीच अंतिम सोमवारी का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सका.

प्रशासन और पुलिस की भूमिका की सराहना

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक सदाकांत शुक्ल ने कहा कि इस वर्ष श्रावणी मेले और जलाभिषेक के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की भूमिका सराहनीय रही.

उन्होंने एसडीएम चांदनी कुमारी, एसपी राजेश कुमार, एसडीपीओ राजेश कुमार, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर योगेंद्र रविदास समेत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के योगदान की सराहना की.

स्थानीय लोगों के योगदान को भी सराहा

सदाकांत शुक्ल ने अंतिम सोमवारी की व्यवस्था में बीडीओ अजीत कुमार, सीओ वेद प्रकाश, आरओ कुंदन कुमार, नगर परिषद के ईओ मुकेश कुमार, शिक्षक संदीप मिश्र, टुन्ना यादव, प्रदीप पटेल, राकेश सिंह राजपूत, भुवनेश्वर सिंह और राजेश तुलस्यान समेत स्थानीय लोगों के योगदान की भी प्रशंसा की.

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन की बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताया.

यह भी पढ़ें: SSB जवानों की कलाई पर बच्चों ने बांधी राखी, पीपराकोठी में रक्षाबंधन पर दिखा भावुक नजारा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन