बेतिया: बुखार का चेकअप कराने क्लिनिक गई महिला, इंजेक्शन के बाद मौत, डॉक्टर फरार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बेतिया में एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ी और फिर क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. सिरिसिया थाना क्षेत्र के सेमरा परसा वार्ड 10 में मंगलवार शाम एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान सेमरा परसा वार्ड 10 निवासी प्रमोद पासवान की पत्नी चम्पा देवी के रूप में हुई है. पति ने क्लिनिक संचालक व चिकित्सक पर इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है. घटना के बाद चिकित्सक क्लिनिक छोड़कर फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुखार का इलाज कराने पति के साथ पहुंची थी महिला

परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम चम्पा देवी को बुखार था. पति प्रमोद पासवान उन्हें इलाज के लिए चमइनिया स्थित एक क्लिनिक में लेकर पहुंचे थे.

आरोप है कि चिकित्सक ने महिला को पहले एक इंजेक्शन लगाया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी. परिजनों द्वारा जानकारी देने पर चिकित्सक ने दो और इंजेक्शन लगाए.

हालत बिगड़ने के बाद महिला की मौत

पति के अनुसार कुछ देर बाद चम्पा देवी की हालत काफी बिगड़ गयी. इसके बाद चिकित्सक ने महिला के कोमा में जाने की बात कहते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

प्रमोद पासवान ऑटो लाने के लिए गये. इसी दौरान आरोप है कि क्लिनिक संचालक चिकित्सक वहां से फरार हो गया. कुछ देर बाद महिला की मौत हो गयी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. महिला के दो बच्चे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस के अनुसार महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. चिकित्सक पर लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: आजादी के दशकों बाद भी खाट ही बनी एंबुलेंस, दोन की इस तस्वीर ने खोल दी विकास की जमीनी हकीकत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन