अब RAC टिकट पर भी नहीं होगी परेशानी, रेलवे ने बदल दिए नियम
बेतिया स्टेशन स्थित टिकट काउंटर
पश्चिम चंपारण के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे बोर्ड ने RAC टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भी पूरा बेडरोल किट देने का निर्देश जारी किया है. यह नया नियम सभी वातानुकूलित श्रेणियों में लागू होगा, जिससे यात्रियों को अब अतिरिक्त परेशानी नहीं होगी.
Bettiah News: रेलवे से यात्रा करने वाले पश्चिम चंपारण के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर कहा है कि वातानुकूलित श्रेणियों में आरएसी (RAC) टिकट पर यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को भी अन्य यात्रियों की तरह पूरा बेडरोल किट उपलब्ध कराया जाए. यह व्यवस्था एसी चेयर कार को छोड़कर सभी वातानुकूलित श्रेणियों में लागू होगी.
Railway News: RAC यात्रियों को मिलेगा पूरा बेडरोल किट
रेलवे बोर्ड ने चार अगस्त को जारी आदेश में कहा है कि आरएसी यात्रियों को बेडरोल किट नहीं मिलने अथवा अधूरा बेडरोल उपलब्ध कराने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं. इसे देखते हुए पहले जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया है.
चादर, कंबल और तकिया देना होगा अनिवार्य
रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक आरएसी यात्री को चादर, कंबल, तकिया तथा अन्य निर्धारित लिनेन सामग्री उपलब्ध कराई जाए. सभी आरएसी यात्रियों को वातानुकूलित कोच में यात्रा कर रहे अन्य वैध यात्रियों के समान सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी.
सभी जोनल रेलवे को जारी हुआ निर्देश
रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा गया है कि यात्रियों की सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी एसी ट्रेनों में यह व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू कराई जाए.
पश्चिम चंपारण के यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे बोर्ड के इस फैसले से बेतिया, नरकटियागंज, बगहा सहित पश्चिम चंपारण के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. अब आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बेडरोल किट के लिए अलग से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गणेश वर्मा
गणेश ने अपनी पत्रकारिता यात्रा की शुरुआत 2014 में गोरखपुर स्थित हिंदुस्तान अखबार से की। तब से लगातार मुख्यधारा मीडिया में सक्रिय रहकर उन्होंने रिपोर्टिंग से लेकर संपादकीय दायित्वों तक का अनुभव हासिल किया है। फिलहाल वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और पश्चिम चम्पारण जिले में बतौर ब्यूरो चीफ कार्यरत हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










