मझौलिया में बीस सूत्री समिति की बैठक, कई विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Updated:
विज्ञापन

बैठक में जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझौलिया प्रखंड में बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कई विभागों की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने चिंता जताई. योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी और लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की गई.

विज्ञापन

West Champaran News: मझौलिया प्रखंड सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्व यन समिति की बैठक अध्यक्ष रामेश्वर राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, विकास योजनाओं की प्रगति तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई. समिति के सदस्यों ने कई विभागों के कार्यों पर असंतोष जताते हुए शीघ्र सुधार की आवश्यकता बताई.

विज्ञापन

Majhaulia News: कई विभागों की कार्यप्रणाली पर जताई नाराजगी

बैठक के दौरान अंचल कार्यालय, कृषि विभाग में यूरिया की कथित कालाबाजारी, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना, जीविका, जन वितरण प्रणाली, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी तथा पशुपालन विभाग सहित अन्य विभागों की कार्यप्रणाली पर सदस्यों ने चिंता व्यक्त की. उनका कहना था कि विभागीय लापरवाही के कारण योजनाओं का लाभ समय पर लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का निर्देश

बीस सूत्री समिति के अध्यक्ष रामेश्वर राम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो संबंधित विभागों के विरुद्ध अनुसंधानात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार विकास कार्यों में आ रही त्रुटियों को तत्काल दूर करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष अशोक पटेल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहा, बेतिया विधायक प्रतिनिधि भिखारी सिंह, चनपटिया कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि सादिक, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू कुशवाहा, उप प्रमुख नरेश यादव, अशोक यादव, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद, सीडीपीओ श्वेता कुमारी, बीईओ हफीजुर रहमान, डीपीओ तरुण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें:10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 29 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन