रोजगार की तलाश में पंजाब गया था मैनाटाड़ का हीरालाल, 10 दिन बाद परिवार को मिली ट्रेन हादसे में मौत की खबर

Updated:
विज्ञापन

AI GENERATED IMAGE

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोजगार की तलाश में पंजाब गए हीरालाल राम की ट्रेन हादसे में मौत हो गई. 10 दिन बाद परिवार को मिली मौत की खबर से सदमा पहुंचा है. अब परिवार के सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

विज्ञापन

Bettiah News: मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी 36 वर्षीय हीरालाल राम की पंजाब में ट्रेन से कटकर मौत हो गयी. वह करीब एक पखवाड़ा पहले जीविकोपार्जन के लिए पंजाब गया था. न्यू मोरिंडा स्टेशन के समीप 26 अगस्त को ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत की जानकारी परिजनों को मिली. रोपड़ जीआरपी की ओर से शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया गया था. बाद में परिजनों ने फोटो के माध्यम से मृतक की पहचान की.

विज्ञापन

पंजाब जाने के कुछ दिन बाद ही बंद हो गया मोबाइल

हीरालाल राम पिपरपाती गांव निवासी नरेश राम का पुत्र था. परिजनों के अनुसार वह करीब 15 दिन पहले काम की तलाश में पंजाब गया था. उसकी पत्नी निर्मला देवी ने बताया कि 25 अगस्त के बाद पति से बातचीत नहीं हुई.

इसके बाद मोबाइल फोन करीब दस दिनों तक बंद रहने से परिजनों की चिंता बढ़ गयी. अनहोनी की आशंका के बाद घर के लोग पंजाब पहुंचे और वहां हीरालाल के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की.

न्यू मोरिंडा स्टेशन के पास ट्रेन से हुआ हादसा

पंजाब पहुंचने के बाद परिजनों को जानकारी मिली कि 26 अगस्त को न्यू मोरिंडा स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से हीरालाल राम की मौत हो गयी थी.

घटना के बाद पंजाब के रोपड़ में जीआरपी की ओर से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया था. परिजनों ने उपलब्ध फोटो के आधार पर शव की पहचान हीरालाल राम के रूप में की.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

हीरालाल की मौत की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गयी. पत्नी निर्मला देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मृतक की बेटियां भवानी कुमारी और शिवानी कुमारी तथा बेटा विराज कुमार भी सदमे में हैं. वहीं, भाई मोतीलाल राम, बिरालाल राम और मुकेश कुमार समेत अन्य परिजन भी शोक में हैं.

परिवार के भरण-पोषण पर भी खड़ा हुआ संकट

ग्रामीणों ने बताया कि हीरालाल राम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके निधन के बाद परिवार के भरण-पोषण को लेकर भी संकट खड़ा हो गया है.

सूचना मिलने पर ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन