बगहा में पुलिस का बड़ा अभियान, एक साथ 8 वारंटी और फरार आरोपित गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
पटखौली थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 वारंटियों और फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया, जो आगे भी जारी रहेगा.
Bagaha News: पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पटखौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ वारंटी और विभिन्न मामलों में फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया.
आपके शहर में
पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.
अलग-अलग टीम बनाकर की गई छापेमारी
पटखौली के प्रभारी थानाध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की अलग-अलग टीम गठित कर थाना क्षेत्र में लगातार छापेमारी की गई.
इस अभियान के दौरान अलग-अलग गांवों और मोहल्लों में दबिश देकर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.
इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने औसानी से किशन राम, नरईपुर से बृजेश यादव, शेरावा से अशोक चौधरी और माधुरी देवी, नारायणपुर से रोहित कुमार श्रीवास्तव, नरवल-बरवल से पप्पू यादव, बांसगांव से शेख जकात तथा शास्त्री नगर से मजहर मियां को गिरफ्तार किया.
थानाध्यक्ष के अनुसार, सभी आरोपित लंबे समय से फरार चल रहे थे और उनके खिलाफ न्यायालय से वारंट सहित अन्य विधिक कार्रवाई लंबित थी.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार आरोपितों, वारंटियों और कुर्की के मामलों में वांछित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए