निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन बना खतरा! खुले बिजली तार से गाय की मौके पर मौत, ग्रामीणों में गुस्सा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के नगरदेही गांव में निर्माणाधीन पंचायत भवन परिसर में बिजली के खुले तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई. इस घटना से ग्रामीणों में भारी रोष है, जिन्होंने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

West Champaran News: भंगहा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन परिसर में खुले बिजली के तार की चपेट में आने से शनिवार सुबह एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ठेकेदार और संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

हादसे के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और घटना को लेकर नाराजगी जताई गई.

चरने गई गाय करंट की चपेट में आई

जानकारी के अनुसार, सड़किया भंगहा गांव निवासी लक्ष्मी राम शनिवार सुबह रोज की तरह अपनी गाय को चराने के लिए नगरदेही स्थित सड़क किनारे ले गए थे.

इसी दौरान निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन परिसर में बिछाए गए बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से गाय को तेज करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान परिसर में बिजली के तार खुले छोड़ दिए गए थे और वहां न तो घेराबंदी की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था.

लोगों का कहना है कि यदि गाय की जगह कोई बच्चा या राहगीर करंट की चपेट में आ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

जांच, मुआवजा और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करने और मृत पशु के मालिक को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने की भी मांग उठाई गई.

भविष्य में हादसा रोकने की अपील

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माणाधीन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में इससे भी गंभीर हादसे हो सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू कराने की अपील की.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन